बिना तलाक वड़ा पाव गर्ल ने रचा ली दूसरी शादी? भड़के लोग बोले- बच्चा किसका था?
Chandrika Dixit Wedding: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लाल रंग के पारंपरिक कपड़ों में एक अंजान युवक के साथ नजर आ रही हैं।

बिना तलाक चंद्रिका दीक्षित की दूसरी शादी
तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ "Finally" लिखा है, जिसके बाद लोगों के बीच उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि चंद्रिका ने दोबारा शादी कर ली है, जबकि कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या उनका अभी तक तलाक हुआ है या नहीं।
पति के साथ वड़ा पाव गर्ल की लड़ाई
दरअसल, इससे पहले चंद्रिका ने अपने पति पर धोखा देने के आरोप लगाए थे और अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके कारण वह पहले भी सुर्खियों में रही हैं।
ट्रोल्स के निशाने पर चंद्रिका
नई पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने का तरीका बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके बच्चे के बाप कौन?
क्या है शादी की सच्चाई
फिलहाल चंद्रिका ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह तस्वीरें सच में शादी से जुड़ी हैं या किसी शूट का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी निजी जिंदगी को लेकर अटकलें अभी भी जारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











