पायल और वड़ा पाव गर्ल ने लगाए BB OTT-3 के मेकर्स पर आरोप, बोलीं- बस एक को ही स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है...

Bigg boss ott 3

Chandrika dixit aka vada pav girl and payal malik accused BB OTT 3 maker: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। जितना घर के अंदर रहकर कंटेस्टेंट लाइमलाइट बटोर रहे हैं। उतना ही घर के बाहर रहकर घर से निकल चुके कंटेस्टेंट चर्चाओं में बने हैं। बता दें कि बिग बॉस फिनाले के बस 2 हफ्ते बचे हैं ऐसे में कई कंटेस्टेंट घर से निकल चुके हैं। हाल ही में दीपक चौरसिया, अदनान शेख और सना मकबूल निकल चुकी हैं। जिसके बाद शो घर वालों के लिए और कठिन होता नजर आएगा।

बता दें कि वड़ा पाव गर्व उर्फ चंद्रिका दीक्षित भी कुछ समय पहले ही घर से निकली हैं। चंद्रिका शो से निकलने के बाद अपने इंटरव्यू को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई थीं, वहीं हाल ही में चंद्रिका दीक्षित पायल मलिक से मिली हैं। दोनों साथ में काफी लंबा टाइम बिताते हैं। दिल्ली के रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं और फिर दोनों बिग बॉस के घर के अंदर की कई बातें करते नजर आते हैं। जिसका वीडियो पायल मलिक ने अपने यूट्यूब पर भी डाला है।

पायल के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल और चंद्रिका दोनों ही बिग बॉस के मेकर्स पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वड़ा पाव गर्ल बिग बॉस को पक्षपाती बताती हैं। वब कहती हैं कि- मेरे कई सारे कपड़े थे अरमान भइया और कृतिका के भी कई कपड़े रखे हुए थे, लेकिन वह उन तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। सिर्फ एक ही इंसान को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है वो हैं सना मकबूल। कंटेस्टेंट बार बार पूछ रहे हैं कि उनके कपड़े नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके कपड़े उन्हें दिए नहीं जा रहे हैं। वह लोग इंसान को शॉर्ट टेंपर करना चाहते हैं जिससे हंगामा खड़ा हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X