'प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा..' कास्टिंग काउच का शिकार हुईं चंद्रिका दीक्षित, वड़ा पाव गर्ल से की गंदी मांग
Chandrika Dixit Cating Couch: वड़ा पाल गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं।

बीतें कुछ दिनों से वो इसलिए खबरों में हैं क्योंकि उनके पति ने कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उनकी पत्नी की संबंध किसी और पुरुष से है। इसके अलावा एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ उनके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं।
लेकिन इस वक्त वो इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने एक प्रोड्यूसर की घिनौनी डिमांड को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जी हां, चंद्रिका ने खुलकर बताया है कि काम के बदले उनसे किस तरह के फेवर मांगे।
Chandrika Dixit Vada Pav Girl: प्रोड्यूसर की गंदी मांग
चंद्रिका दीक्षित ने खुलासा करते हुए बताया कि उनको भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। बिग बॉस से आने के बाद काफी मशहूर हुईं चंद्रिका की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। उन्होने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि कैसे उनको कास्टिंग काउच को लेकर कॉम्प्रोमाइज करने की मांग की गई थी। ना सिर्फ ये कहा गया था बल्कि इसके बदले में पैसे देने की बात भी रखी गई थी। वायरल वीडियो में चंद्रिका ने को कहते सुना जा सकता है कि, ''लोग कितनी घटिया सोच रखते हैं, ये आज मैं आपको दिखाऊंगी। अगर आपको फिल्मी दुनिया में जाना है, एक्ट्रेस बनना है और बड़े सपने पूरे करने हैं, तो कुछ लोग आपको गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश करते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।''
Vada Pav Girl Audio Leaked: चंद्रिका दीक्षित ने सामने रखी बात
रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद वड़ा पाव गर्ल ने उस ऑडियो को भी सबके सामने रखा जिसमें एक शख्स उनसे कहता है कि काम के बदले कंप्रोमाइज करना होगा। चंद्रिका पूछती हैं किसके साथ? तो जवाब आता है प्रोड्यूसर के साथ। इसके अलावा चंद्रिका का पैसों का लालच भी दिया जाता है कि इसके पहले पैसे भी मिलेंगे। अब उनके साथ हुई इस घटना को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications















