छोटे पर्दे पर दिखेगी चंद्रगुप्त मौर्य की शौर्यगाथा

अब आप इमैजिन टीवी पर 'चंद्रगुप्त मौर्य' नामक धारावाहिक के माध्यम से उनकी शौर्यगाथा देख सकेंगे। चंद्रगुप्त मौर्य के बचपन के बारे में ढेरों कहानियां हैं। उनका बचपन मगध साम्राज्य की गुलामी में बीता था और इसी दौरान उसने चाणक्य जैसे कुशल रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने राजा बनने के अपने सफर तय किया था।
इमैजिन टेलीविजन के प्रोग्रामिंग हेड (फिक्शन) सौरभ तिवारी ने कहा, "हम चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में कुछ करना चाहते हैं क्योंकि यह एक शानदार कहानी है। यह काफी प्रेरित करने वाली कहानी है और देश के युवा टेलीविजन के माध्यम से इसे देख सकेंगे।"
सौरभ ने कहा, "यह ऐतिहासिक कहानी है। यह एक ऐसे बच्चे की वीरता के बारे में है जो गुलाम है और अपनी क्षमता के बल पर एक साम्राज्य का शासक बनता है। उसकी साहसिक इच्छाओं को देखना काफी रोमांचकारी होगा।"
इससे पहले इमैजिन टीवी पर कई ऐतिहासिक कार्यक्रम दिखाए जा चुके हैं। 'राजकुमार आर्यन', 'धरमवीर' और 'रामायण' जैसी कहानियां दिखाई गई हैं लेकिन चंद्रगुप्त मौर्य जैसे ऐतिहासिक चरित्र पर आधारित कार्यक्रम पहली बार बनाया जाएगा। चैनल के मुताबिक इस धारावाहिक में नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











