हाथ से निकल चुकी है चंद्र नंदिनी की राजकुमारी छाया, ऐसा बोल्ड लुक देख उड़ गए सबके होश!

Urfi Javed Chandra Nandani Rajkumari Chaaya: टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं उर्फी जावेद को आज हर कोई जानता है। सीरियल 'चंद्र नंदिनी' में राजकुमारी छाया का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर ट्रेडिशनल और रॉयल कपड़ों में दिखने वाली उर्फी असल ज़िंदगी में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं? उनके एक बिकिनी लुक ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। आइए जानते हैं उर्फी की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें।
दरअसल, 2017 में आए सीरियल 'चंद्र नंदिनी' में उर्फी ने राजकुमारी छाया का रोल निभाया था। इस रोल में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनकी असल ज़िंदगी की तस्वीरें सामने आईं, तो लोग हैरान रह गए. उर्फी अक्सर अपने बिकिनी और बोल्ड लुक्स के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनका यह अंदाज़ उनके ऑन-स्क्रीन किरदार से बिलकुल अलग है।
लखनऊ से मुंबई तक का सफर
उर्फी जावेद का जन्म लखनऊ में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से की और फिर एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली में एक फैशन डिजाइनर के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। लेकिन उनके सपने बड़े थे. इसलिए वो एक्टिंग के लिए मुंबई आ गईं।
'ये हैं मोहब्बतें' से मिली पहचान
मुंबई में उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो 'टेढ़ी-मेढ़ी फैमिली' से की। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' से. इसके बाद उन्होंने 'बड़े भैया की दुल्हनिया' और 'मेरी दुर्गा' जैसे कई हिट शोज में काम किया। बिग बॉस ओटीटी में भी उन्होंने अपनी बेबाकी से दर्शकों का ध्यान खींचा।
उर्फी जावेद की कहानी बताती है कि वो सिर्फ एक अदाकारा नहीं, बल्कि एक 'गो-गेटर' हैं, जो रिस्क लेने से नहीं डरतीं। उन्होंने अपने करियर में पारंपरिक रोल्स से लेकर बोल्ड फैशन तक, हर तरह का एक्सपेरिमेंट किया है। उनका यह बिंदास अंदाज़ ही उन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications











