बॉलीवुड के लिए वजन घटा रही हैं चांदनी
टेलीविजन अभिनेत्री चांदनी भगवानानी बॉलीवुड में अभिनय का सपना देखती हैं और इन दिनों वह वजन कम करने को लेकर उत्सुक नजर आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने सेहतमंद खानपान के साथ जॉगिंग करना भी शुरू कर दिया है।
'अमिता का अमित' शो की नायिका चांदनी ने आईएएनएस से कहा, "मैं ज्यादा तो नहीं, कम से कम तीन से चार किलोग्राम वजन घटाना चाहती हूं। इस शो में मैं जल्द छोटा कुर्ता और पटियाला सलवार में दिखूंगी, जिससे मैं मोटी लग सकती हूं। इसके अलावा इसमें मैं छोटी बांह वाले कपड़े भी पहनूंगी, इसलिए मैं अपने बाहें भी दुबली करना चाहती हूं।"

मनोरंजन जगत के अन्य लोगों की तरह चांदनी जिम नहीं जातीं।
उन्होंने कहा, "मैं अपने खाने को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही, लेकिन मैं हर दो घंटे में सही चीजें ले रही हूं। मैं हरी सब्जी और फल ले रही हूं तथा दौड़ भी लगा रही हूं। मुझे टहलना और जिम में रहना बोरियत भरा लगता है।"
चांदनी के अनुसार वह जिम में जोरदार संगीत और एक ही तरह की मशीन के साथ बोरियत महसूस करती हैं इसलिए वह खुले वातावरण में दौड़ लगाना पसंद करती हैं। चांदनी स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद को जरूरी मानती हैं। जहां शो की शुरुआती शूटिंग में उन्हें सिर्फ चार घंटे की नींद मिलती थी वहीं अब वह छह घंटे की आरामदायक नींद ले पाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications