Wah..अब CID में 'लेडी दया' तोड़ेंगी दरवाजा!

पिछले कई सालों से सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर यदि किसी सीरियल ने रिकॉर्ड कायम किया है तो वह है CID. इस सीरियल में एसीपी किरदार का भले से सबसे महत्वपूर्ण हो, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा प्यार है इंस्पेक्टर दया से।

tanya

सीआईडी में अब तक आपने दया के कई स्टंट्स देखे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा फेमस है दया का दरवाजा तोड़ना। सोशल साइट्स पर इससे संबंधित जमकर जोक्स भी शेयर होते हैं। लेकिन अब इस सीरियल में आपको एक लेडी दया भी दिखने वाली है। जी हां, और यह लेडी दया कोई और नहीं बल्कि फिल्म चक दे इंडिया में बलबीर का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल हैं।

लगता है अब सीआईडी और भी दिलच्सप होने वाला है, क्योंकि अब यह 'लेडी दया' भी इंस्पेक्टर दया की तरह दरवाजा तोड़कर मुजरिमों को धूल चटाती नजर आएंगी। तान्या की उम्दा एक्टिंग तो हम चक दे में देख ही चुके हैं। लिहाजा, उम्मीद और बढ़ जाती है कि लेडी दया की किरदार को लोग काफी पसंद करेंगे।

वहीं, आपको बता दें, तान्या इस शो में दया के साथ इश्क भी फरमा सकती हैं। इस सीरियल में जिस तरह से इस्पेंक्टर अभिजीत का प्यार डॉक्टर सारिका के लिए उमड़ता है वैसे ही इंस्पेक्टर दया भी इस लेडी दया के प्यार में पड़ सकते हैं।

बहरहाल, उम्मीद है कि लेडी दया की एंट्री का ट्विस्ट शायद CID से ऊब रहे दर्शकों को वापस लाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X