ये है मोहब्बतें : अपना आखिरी सीन शूट कर चुके हैं रमन भल्ला, देखिए तस्वीर
स्टार प्लस का शो ये है मोहब्बतें, टीआरपी चार्ट्स पर हमेशा काफी ऊपर रहा है और अब उस शो से विदाई हो चुकी है रमन भल्ला यानि कि नकली रमन और असली शार्दूल की। शो में ये भूमिका निभा रहे थे चैतन्य चौधरी।
इस शो में चैतन्य ने तब एंट्री ली जब करण पटेल ने ये शो छो दिया था। दर्शकों ने चैतन्य को भी करण की जगह प्यार देने की कोशिश की लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बहरहाल, चैतन्य अपना आखिरी सीन शूट कर चुके हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए चैतन्य ने सबको धन्यवाद किया। अब शो में वापसी होने जा रही है असली रमन भल्ला यानि कि करण पटेल की। खबर है कि ये है मोहब्बतें जनवरी में ऑफ एयर हो सकता है।
ऐसे में सीरियल के सभी किरदार, सीरियल में वापसी कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये सीरियल, स्टार प्लस पर पिछले 8 सालों से चल रहा है। कुछ महीनों पहले, जब करण पटेल ने शो छोड़ा तो चैतन्य ने उनकी जगह ली थी।
वैसे टीवी में कई स्टार्स के किरदारों को रातों रात रिप्लेस किया गया है और दर्शकों ने उन चेहरों को स्वीकार किया है -


Click it and Unblock the Notifications











