महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में किया इस एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज- बच्चों का बाप बनूंगा

sukesh chandrasekhar, Chahat Khanna

sukesh chandrasekhar- Chahatt Khanna

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम जुड़ चुका है। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने इस बात का खुलासा किया है कि सुकेश से उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में हुई थी। जहां पर सुकेश की लग्जरी लाइफ देखकर वह हैरान हो गईं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार चाहत खन्ना ने बताया कि तिहाड़ जेल का वो कमरा लैपटॉप्स, घड़ियों और लग्जरी आइटम से भरा हुआ था।

साथ ही दुनिया भर से कई बड़े ब्रांडेड बैग्स भी रखे हुए थे। चाहत ने आगे बताया कि वहां पर एक सोफा था। एक पोर्टेबल एसी, एक कुर्सी और साथ ही फ्रिज भी मौजूद था। चाहत ने कहा कि एक छोटे से कमरे में सारी तरह की सुविधा मौजूद थी। चाहत ने यह भी खुलासा किया कि सुकेश ने जेल में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। चाहत बताती हैं कि सुकेश ने कहा कि वह मेरा फैन है।

उसने मेरे कई सारे टीवी शो देख रहे हैं। मैं यह सुनकर हैरान हो गई। मैंने जेल में सुकेश पर चिल्लाया। मैंने फिर कहा कि मेरे दो बच्चे हैं और मैं शादीशुदा हूं। सुकेश ने इसके बाद भी मेरे लिए अपनी शादी का प्रस्ताव ओपन ही रखा। उसने मुझसे तुरंत कहा कि तुम्हारा पति ठीक इंसान नहीं है। इतना ही नहीं उसने मुझसे यह भी कहा कि वह शादी करके मेरे बच्चों का बाप बन जाएगा।

चाहत खन्ना यह सब सुनकर काफी घबरा गईं। जेल में ही सुकेश के सामने वह रोने लगीं। बता दें कि चाहत 18 मई 2018 में दिल्ली गई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें एक महिला मिलीं। जो कि उन्हें कार बदलकर तिहाड़ जेल में लेकर चली गई। जब चाहत ने महिला से इवेंट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि जेल के रास्ते से स्कूल में इवेंट में जाना है। चाहत ने कहा कि अपने बच्चों का सोचकर वह जेल में काफी घबरा गई थीं। चाहत ने कहा कि वहां से मैं निकल कर एयरपोर्ट गई। उस महिला ने मुझे 2 लाख रुपए दिए। मैं उस समय चुप रही क्योंकि मुझे घर जाना था। सुकेश ने मुझे अपनी वर्साचे की घड़ी भी उतारकर दे दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X