'बीमारी में भी जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाता था और...' इस एक्ट्रेस की खराब हुई हालत

Chahatt Khanna Physical Relation: चाहत खन्ना कई सारे टीवी शोज में देखी जा चुकी हैं और उनको बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में आयशा के किरदार में एक असल पहचान मिली। हालांकि इसके अलावा उन्होंने कुमकुम भाग्य और कुबूल है जैसे शोज में भी काम किया। चाहत खन्ना अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही और उन्होंने साल 2006 में भरत नरसिंहघानी के साथ में शादी रचाई थी।
20 साल की उम्र में रचाई थी शादी
चाहत खन्ना अपनी शादी के वक्त सिर्फ 20 साल की थी और उनकी यह शादी कुछ लंबे समय तक टिक नहीं पाई। मालूम हो की एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उनकी पहली शादी में उनका घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था और इसके चलते उन्होंने तलाक ले लिया था। दूसरी बार साल 2013 में उन्होंने फरहान मिर्जा के साथ में शादी की। फरहान मिर्जा मशहूर लेखक शाहरुख मिर्जा के बेटे हैं।
घरेलू हिंसा के आरोप
चाहत खन्ना को अपनी इस दूसरी शादी से दो बेटियां भी हुई और साल 2018 में उनकी यह शादी भी टूट गई। अभिनेत्री ने अपने दूसरे पति फरहान पर घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। चाहत खन्ना ने अपने पति फरहान मिर्जा पर यह भी आरोप लगाया था कि वह निकम्मा है और उन्हें पैसों के लिए तंग करता है। कोई काम भी नहीं करता और उनको नीचे दिखाने के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ता। उनके साथ में जबरदस्ती भी करता था।
बीमारी में फिजिकल रिलेशनशिप
चाहत खन्ना ने तो यह भी कहा था कि बीमार होने के बावजूद भी वह फिजिकल रिलेशनशिप बनाने की डिमांड करता था। लेकिन फरहान मिर्जा ने यह दावा किया था की चाहत खन्ना का रिभू मेहरा के साथ में अफेयर चल रहा था और एक्ट्रेस ने इस बात को खुद कबूल भी किया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके पति उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहते थे जिससे कि वह लाइमलाइट में आ जाएं।
रिभू मेहरा के साथ चाहत खन्ना का रिलेशन
रिभू मेहरा के साथ चाहत खन्ना ने अपने रिलेशनशिप पर कहा था कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और यही सच है। फरहान को शक करने की आदत है चाहत खन्ना का कहना था कि उन्होंने फरहान के सामने सब स्वीकार कर लिया था क्योंकि वह तब काफी दुखी थी। वह इस बात को पूरी तरीके से खत्म करना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने ऐसा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











