काम के लिए साथ सोने पर किया मजबूर, कास्टिंग काउच को लेकर इस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- कॉन्ट्रैक्ट में लि

Chahatt Khanna

Chahatt Khanna Casting Couch: चाहत खन्ना टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर जिक्र किया और बताया कि किस तरीके से कई सारे लोग उनके कॉन्ट्रैक्ट में इन चीजों को ऐड कर देते थे।

Hauterrfly के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान चाहत खन्ना ने बताया कि "हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत ही अच्छी बात यह है कि किसी से भी जबरदस्ती नहीं होती है। लेकिन अगर आप नए हो तो बहुत सारी चीजें हो जाती हैं। शुरुआत में अक्सर ऐसा होता ही था और लोग कहते थे कि अम्मा... कंप्रोमाइज तो करना पड़ेगा।"

चाहत खन्ना ने आगे बात करते हुए कहा कि "साउथ में तो बहुत ज्यादा होता है और वह लोग बहुत ज्यादा ओपन भी होते हैं। इन चीजों को लेकर। लेकिन वह लोग जितने ज्यादा ओपन होते हैं उतनी ही महिलाओं की इज्जत भी करते हैं। लेकिन यहां पर लोग खुले तौर पर नहीं कहते हैं और यहां पर कोई भी कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं होता है इस तरीके का।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं तो कई सारे ऐसे लोगों से भी मिल चुकी हूं जो कॉन्ट्रैक्ट में लिखवा देते हैं। हां बिल्कुल पेपर्स में लिख दिया होता है कि आपको प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो के साथ में कंप्रोमाइज करना होगा। लेकिन स्पॉट दादा को छोड़ दिया जाता है। ये अक्सर होता है और मैंने तो ऐसी कई सारी कहानियां भी सुनी हुई है।"

चाहत खन्ना ने आगे कहा कि "लेकिन मेरे साथ में ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि किसी ने मेरे साथ जबरदस्ती की हो।" एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके करियर पर असर उनके तलाक की वजह से पड़ा। कई प्रोडक्शन हाउस ने उनको कास्ट करने से इनकार कर दिया था।

चाहत खन्ना ने कहा कि "ऐसे किसी ने भी अपने प्रोजेक्ट से तो नहीं निकला लेकिन यह जरूर कह दिया था कि अभी तुम्हारा कैसे मीडिया में ज्यादा हाइलाइटेड हो रहा है। इसीलिए यह ठीक नहीं रहेगा।" एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं से लेकर कुबूल है, शाका लका बूम बूम जैसे कई सारे शोज में काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: chahatt khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X