मैं डिप्रेशन में क्या चली गई, उनको लगा हम मर गए, लोगों ने कहा अच्छा हुआ तेरे पति ने छोड़ दिया
टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में मीका सिंह के साथ एक म्यूजिक सिंगल क्वॉरंटीन सांग लांच किया। दोनों की जोड़ी को इसमें पसंद भी किया गया। साथ ही दोनों के अफेयर को भी हवा मिली। हालांकि ऐसा कुछ था नहीं दोनों केवल एक सांग के लिए म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई दिए थे। वहीं अब चाहत खन्ना ने बताया है कि वह डिप्रेशन में हैं।
हाल ही में चाहत पर सिंगल मॅाम होने पर सवाल उठा था। ऐसे में चाहत ने लोगों को काफी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा और कहा कि मैं किसी भी चीज से भाग नहीं रही हूं।

हम जरा डिप्रेशन में क्या गए, उनको लगा कि हम मर गए। पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त। अब एक इंटरव्यू में चाहत ने अपने डिप्रेशन में आने के हालात पर दर्द बयान किया है। जो कि खबरों में छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











