'बड़े अच्छे लगते हैं' की इस सुपरस्टार के साथ बड़ा हादसा,फैंस को लगेगा Shock
Recommended Video

टीवी की दुनिया में जिस रफ्तार से स्टार की शादी हो रही है,उसी तेजी से कई स्टार तलाक लेने का फैसला भी ले रहे हैं। बड़े अच्छे लगते हैं फेम चाहत खन्ना भी इन दिनों इसी हालात से गुजर रही हैं।
ऐसी खबर है कि चाहत शर्मा ने अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया है। कई दोनों से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी।

जिस पर विराम लगाते हुए चाहत ने कहा था कि वह इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहती हैं। लेकिन हाल ही में एक अखबार से इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही तलाक की अपील दाखिल करने वाली हूं।
हां,यह सच है कि हमें अलग होकर लंबा वक्त बीत चुका है।हम जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।मैं फिलहाल तलाक की वजह का खुलासा नहीं करना चाहती हूं। हमारा यह फैसला निजी है।
उम्मीद है कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। मैं ब्रेक के बाद एक बार फिर से काम की शुरुआत कर सकती हूं। गौरतलब है कि चाहत ने 2013 में बिजनेस मैन फरहान मिर्जा से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं।
बहरहाल,यहां देखिए उन टीवी स्टार के नाम जिन्हें प्यार में मिला धोखा..


Click it and Unblock the Notifications













