'बेटी का बॉयफ्रेंड ढूंढने पर दूंगी 21 लाख...' Chahat Pandey की मां का बिग बॉस को ओपन चैलेंज

Chahat Pandey Mother On Her Boyfriend

Chahat Pandey Mother On Her Boyfriend: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। रोजाना शो में कोई ना कोई हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। जैसे-जैसे शो का फिनाले करीब आ रहा है वैसे-वैसे नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में शो में फैमिली वीक रखा गया जहां पर सभी कंटेस्टेंट्स के घर वाले नज़र आए।

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे की मां ने शो में आते ही काफी हंगामा भी किया। इस दौरान चाहत पांडे की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी ने ना तो आज तक किसी को डेट किया है और ना कभी करेगी। वह उनकी इच्छा के अनुसार ही शादी करेगी। लेकिन वीकेंड के वर एपिसोड के दौरान सलमान खान ने चाहत पांडे की सीक्रेट बॉयफ्रेंड का खुलासा किया।

अब इसी बीच चाहत पांडे की मां ने भी बिग बॉस के सामने उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड को ढूंढ कर लाने का ओपन चैलेंज दे दिया है। चाहत पांडे की मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि बिग बॉस जीतने वाले को 15 लाख के करीब प्राइस मनी दी जाती है।

चाहत पांडे की मां ने इस वीडियो में आगे कहा कि "अगर बिग बॉस मेरी बेटी के बॉयफ्रेंड का नाम और फोटो ढूंढ कर ले आते हैं तो हम अपनी तरफ से उनको 21 लाख रुपए देंगे।" अब लगातार चाहत पांडे की मां का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें वह बिग बॉस को ओपन चैलेंज देती हुई भी देखी जा सकती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chahat pandey bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X