सलमान खान को महिला का खुला चैलेंज- 21 लाख दूंगी अगर मेरी बेटी का बॉयफ्रेंड....

Salman Khan Bigg Boss 18

Salman Khan Bigg Boss 18: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में खूब मसाला देखने को मिल रहा है। शो जितना फिनाले के करीब आ रहा है उतने की ट्विस्ट इस शो में आ रहे हैं। शो में चाहत पांडे काफी सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं अब उनकी मम्मी ने भी सलमान खान को खुला चैलेंज देकर खलबली पैदा कर दी है।

दरअसल, दौरान शो की कंटेस्टेंट चाहत पांडे की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी चाहत ने न तो किसी को डेट किया है और न ही करेगी, और उनकी इच्छा के मुताबिक ही वह शादी करेगी। वहीं वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने चाहत के 'सीक्रेट बॉयफ्रेंड' का खुलासा कर दिया। इसके बाद पांडे की मां ने चाहत का बॉयफ्रेंड ढूंढकर लाने का बिग बॉस को ओपन चैलेंज दे डाला है।

बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में चाहत की एक सेल्फी दिखाई थी, जहां एक्ट्रेस 5 साल की एनिवर्सरी केक के साथ फोटो क्लिक कराती नजर आ रही थीं। इसके बाद अविनाश ने कहा कि उनके पिछले शो में हर कोई चाहत के रिश्ते के बारे में जानता था क्योंकि रोजाना कई गिफ्ट आते थे। चाहत ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया और अब उनकी मां ने इस तस्वीर का सच बताया है। दरअसल चाहत की मां ने एक वर्चुअल इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि चाहत ने अपने एक कलिग की शादी की सालगिरह की वजह से केक ऑर्डर किया था।

चाहत की मां ने बताया कि एक शो में पर्दे के पीछे अस्सी लोग काम करते हैं और कई दिन, जन्मदिन या सालगिरह होती हैं। इसलिए उनकी बेटी ने किसी और के लिए केक ऑर्डर किया। अगर उनकी बात होती तो रिश्तों के बारे में कुछ बताया होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' बीबी निर्माताओं ने तस्वीर के साथ मेन्यूप्लेट किया आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट इसे इस्तेमाल किया।

चाहत की मां ने बिग बॉस 18 के मेकर्स को खुला चैलेंज भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बिग ब़ॉस चाहत के बॉयफ्रेंड की तस्वीर या नाम ढूंढकर लाते हैं तो वो उन्हें 21 लाख रुपये का इनाम देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X