'सिर्फ सलवार सूट पहनती हूं'.. Chahat Pandey हो गईं एक्सपोज? बोल्ड लुक में जमकर किया डांस, Video Viral!

chahat pandey bigg boss 18 viral video

Chahat Pandey Bold Video- 'मैं ऐसे कपड़े नहीं पहनती, सिर्फ सलवार सूट पहनती हूं..' बिग बॉस में नजर आ रही टीवी अदाकारा चाहत पांडे ने जब ये बात कही तो लोग हैरान हो गए थे।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है कि चाहत काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी पुराना है इस वीडियो में कुछ लड़कियां काफी बोल्ड अवतार में डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि इन लड़कियों में चाहत पांडे भी हैं जो कि रिवीलिंग कपड़े पहनकर डांस कर रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग चाहत को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो को देखने पर कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सी लड़की चाहत पांडे है। वीडियो को Tellychakkar ने साझा किया है। वीडियो में लड़कियों को 'कलियों का चमन' गाने पर डांस करते देखा जा सकता है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो में चाहत पांडे को लेकर लोग दो तरह की बातें कर रहे हैं। कोई उनको ट्रोल कर रहा है तो कोई उनका समर्थन कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''उसे जज क्यों किया जा रहा है? यह उसकी पसंद है. उन्होंने कहा, यह उनका सबसे पुराना वीडियो है, अब मैं वेस्टर्न नी पहनती। तो इसमें दिक्कत क्या है???'' एक ने लिखा, ''चाहत ने खुद कहा था कि वो सिर्फ सलवार सूट पहनती है।'' एक ने लिखा, ''चाहत पांडे बिग बॉस में फेक लग रही है।'' एक ने लिखा, ''चाहत से जलने वाले जलते रहो।'' एक ने लिखा, ''उसने सिर्फ शो के लिए बोला था।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।

टीवी का मशहूर चेहरा

चाहत पांडे ने कई सीरियल्स में काम किया है और लीड रोल में रहीं हैं। इस वक्त वो बिग बॉस में हैं और उनको विवियन डीसेना के साथ नोंक झोंक के लिए जाना जा रहा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये चाहत पांडे हैं..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X