'इस्लाम कुबूल करने के लिए ब्रेन वॉश..' मुस्लिम पति से तलाक के बाद टीवी एक्ट्रेस का चौकाने वाला खुलासा!

Chahatt Khanna Religion Change- चाहत खन्ना को भला कौन नहीं जानता है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं जो कि बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शो का हिस्सा रही हैं। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है और उन्होने अपने एक्स हसबैंड को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
चाहत के पूर्व पति का नाम फरहान मिर्जा है और उनका आरोप है कि धर्म बदलने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया गया था। फरहान मिर्जा मुस्लिम है और खबरें हैं कि वो चाहते थे कि चाहत खन्ना भी अपने धर्म बदल लें।
चाहत इस दौरान टेली टॉक इंडिया से बात कर रही थीं। चाहत ने इस दौरान फरहान मिर्जा से शादी के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर बात की है जिसकी चर्चा हो रही है।
उन्होने अपनी शादी और तलाक को लेकर उनसे पूछा गया था कि क्या शादी के बाद धर्म को लेकर उनका ब्रेनवॉश किया गया था। इस पर चाहत ने जवाब दिया, "एक तरह से इसको लेकर मैं हां कहूंगी। लेकिन शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं अपने घर वापस आ चुकी हूं।''
धर्म परिवर्तन ना करने की सलाह
चाहत ने खुलासा करते हुए कहा कहा था कि, ''धर्म परिवर्तन के खिलाफ काफी लोग थे। लेकिन मैने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि मुझे निकाह करना था। मुझे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया गया था लेकिन मैंने खुद किया। लेकिन बाद में मुझसे कहा गया था कि, 'अपने भगवान की पूजा मत करो, शायद यह सही तरीका नहीं है, यह सही तरीका है' और मैं एक खोया हुआ बच्चा होने के नाते उस रास्ते पर चला गया। मुझे लगता है कि यह ठीक था; यह उतना बुरा नहीं था।'' चाहत का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।
चाहत खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में की थी। उनको एक विज्ञापन मिला था। इसके बाद वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं थीँ। इस वक्त उनको सभी जानते हैं और अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।


Click it and Unblock the Notifications











