..................... Chaahat Pandey new house ghira pravesh video Chaahat Pandey at 26 buys swanky house in Mumbai - Hindi Filmibeat

26 साल की एक्ट्रेस ने मां की खातिर जरा सी उम्र में किया ये काम, पूरा कर दिया बर्सों का सपना

Chaahat Pandey

Chaahat Pandey New House: 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे एक बार फिर खबरों में हैं। इन दिनों वह अपने होमटाउन में हैं, जहां उन्होंने अपना नया और सुंदर घर बनवाया है। चाहत ने घर के गृह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह तैयार होकर पूजा करती दिखाई दे रही हैं।

यह वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें चाहत अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ दिखाई देती हैं। उन्होंने लाल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहनी है। माथे पर टिका और हल्का-सा मेकअप उनके लुक को और अच्छा बना रहा है। नए घर को लेकर वह काफी खुश दिख रही हैं। उनका घर दो मंजिला है और उन्होंने इसे अच्छे रंगों और सुंदर फर्नीचर से सजाया है।

वीडियो पोस्ट करते हुए चाहत ने लिखा, "बालाजी की कृपा और मां के आशीर्वाद से मेरी जन्मभूमि दमोह (मध्य प्रदेश) में बने नए घर का गृह प्रवेश पूरा हुआ..." इस पोस्ट पर लोग उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

चाहत पांडे ने बहुत कम उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनका पहला शो 2016 में 'पवित्र बंधन' था। इसके बाद वह 'हमारी बहू सिल्क', 'दुर्गा - माता की छाया', 'नथ: जेवर या जंजीर' और 'तेनाली रामा' जैसे टीवी शो में नजर आईं। उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 18' में देखा गया, जहां उनके खेल की काफी तारीफ हुई और उनका कुछ कंटेस्टेंट्स से झगड़ा भी हुआ था।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X