इस साल नहीं आएगा बिग बॉस का नया सीजन? शो की एक्स-कंटेस्टेंट ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं लगता कि अब...

Chahat Pandey On Bigg Boss 19: बॉलीवुड के सुपरस्टार कहीं जाने वाले सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन अब काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। अटकलें लगाई जा रही है कि अब बिग बॉस का नया सीजन आएगा या नहीं आएगा इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। हर कोई इस बात का सवाल जानने के लिए बेकरार है।
दरअसल, एंडेमॉल के साथ करार खत्म होने के बाद में अब ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस का नया सीजन नहीं आएगा या फिर मेकर्स इस शो को सोनी टीवी पर शिफ्ट कर सकते हैं। एक सर्वे के दौरान सबसे ज्यादा लोगों ने यह शो सोनी टीवी पर देखने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन अब सवाल यही उठता है कि आखिरकार क्या इस साल बिग बॉस 19 आएगा? इस पर अब सलमान खान के शो का हिस्सा रह चुकी है चाहत पांडे ने चुप्पी तोड़ी है।
बिग बॉस 18 में धूम मचा देने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे को देखा गया था। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे इस बारे में नहीं पता है। मुझे इसकी कोई खबर नहीं है।" जब अभिनेत्री से सवाल किया गया था कि क्या ऐसा हो सकता है कि शो का नया सीजन इस साल नहीं आए तो उन्होंने कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता कि बिग बॉस कभी बंद होगा, मुझे नहीं लगता और जो भी चल रहा है यह सब ठीक हो जाएगा।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का प्रोडक्शन करने वाले बनिजय एशिया (एंडेमॉल) के कदम खींच लेने के बाद में ये पूरी बहस शुरू हुई है और इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
एक तरफ जहां बिग बॉस 19 को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन अभी तक टीवी पर टेलीकास्ट नहीं किया गया है। एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि शो के नए सीजन में ऑरी, ईशा मालवीय, मुनव्वर फारूकी और बॉक्सर नीरज गोयत जैसे कंटेस्टेंट देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











