वापस आएंगे ये सुपरस्टार KHAN, इस सीरियल से होगी एंट्री!

By Shivani Verma

सुपरहिट टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी के बारे में कौन नहीं जानता होगा। स्टार प्लस पर करीब सात साल तक अपनी जगह बनाने वाले इस सीरियल ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

[इतना टॉप सीरियल, पर दोनों लीड हीरोइनों ने ही छोड़ा शो!]

वहीं अनुराग का रोल निभाने वाले सिज़ान के फैंस के लिए हम एक गुड न्यूज़ लेकर आए हैं। जी हां..लंबे अर्से से कैमरे से दूर रहे सिज़ान एक बार फिर आपके सामने आने वाले हैं। सिज़ान जल्द ही आपको एक सीरियल में नज़र आएंगे जिसका नाम है 'गंगा'।

Cezanne Khan

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार सिज़ान इस सीरियल में एक मुख्य किरदार के रूप में आपके सामने आएंगे। जानकारी के अनुसार सिज़ान इस सीरियल में एक बिज़नेसमैन होंगे।

बता दें कि प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी ने तो मानो धूम ही मचा दी थी। क्योंकि सास भी कभी बहु थी के मीहिर और तुलसी के बाद प्रेरणा और अनुराग की ही ऐसी जोड़ी थी जिन्होंने उस समय छोटे पर्दे से लोगों के मन में जगह बनाई थी।

इस सीरियल में अनुराग का किरदार निभाने वाले सिज़ान खान और प्रेरणा का किरदार निभाने वालीं श्वेता तिवारी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

कसौटी जिंदगी सीरियल ही एक ऐसा सीरियल था जो उस समय क्योंकि सास भी कभी बहु थी के बाद सबसे लंबे समय तक चला था। इस सीरियल में श्वेता और सिज़ान के अलावा और भी कई ऐसे कैरेक्टर हैं जिन्हें उनकी एक्टिंग, उनके रोल के लिए याद किया जाता है।

उन्हीं में से हैं कोमलिका का किरदार निभाने वालीं उर्वशी ढोलकिया और मिस्टर बजाज का किरदार निभाने वाले रॉनित रॉय। कोमलिका का नेगेटिव रोल इतना ज़बरदस्त था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे।

वहीं रॉनित रॉय उर्फ मिस्टर बजाज प्रेरेणा के दूसरे पति बने थे, जो काफी दमदार रोल था। इनका रोल भी सीरियल में काफी पॉपुलर था। बहरहाल अब तो हमें इंतज़ार है सिज़ान की वापसी की। ये बहुत इंट्रस्टिंग होगा कि क्या इस बार लोग एक बार फिर सिज़ान को लंबे अर्से बाद पसंद करेंगे या नहीं। ये तो उनके आने के बाद ही पता चलेगा।

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X