..................... celebs rejected bigg boss 18 offer sunita ahuja anirudh acharya dheeraj dhoopar anita hassnandani to chandan prabhkar sudhanshu pandey - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18: प्रीमियर से पहले इन स्टार्स ने एक झटके में Salman Khan को कहा NO, भाईजान से लिया सीधा पंगा!

Bigg Boss 18 Rejected Stars Lis

Bigg Boss 18 Rejected Stars List: सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ' 18वें सीजन के साथ वापसी को तैयार है। शो 6 अक्टूबर से टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। शो की कंफर्म लिस्ट भी सामने आ चुकी है जो फिल्मीबीट हिंदी ने अपने पाकठों तक पहुंचा दी है। वहीं अब हम आपको उन स्टार्स की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं जिन्होंने भाईजान के इस शो को लात मार दी है। संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर काफी समय से इनके नाम सुर्खियों में थे लेकिन कंफर्म लिस्ट तक नहीं पहुंच पाए। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा
गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा को भी बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन सुनीता ने शो करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सच्ची लगता है कि मैं वहां आकर टॉयलेट साफ करूंगी।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को भी मेकर्स अपने शो में लाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया था। उन्होंने अपने एक इवेंट में इसका खुलासा किया था।

कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
कपिल शर्मा के शो में नजर आ चुके कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस का ऑडिशन देने के लिए फोन आया था, लेकिन उन्होंने ये शो करने से मना कर दिया।

सुधांशु पांडे
सुधांशु पांडे टीवी शो अनुपमा को छोड़ चुके हैं। दावा था कि वह अब बिग बॉस 18 में नजर आएंगे, लेकिन उन्होंने इस शो में जाने से साफ इनकार कर दिया।

अनीता हसनंदनी
अनीता हसनंदनी टीवी की टॉप हसीना में से एक हैं, जिन्हें कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला हैा सीजन 18 का ऑफर भी अनिता को मिला था, जिसे एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया।

धीरज धूपर
धीरज धूपर का नाम बिग बॉस 18 के कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर लिया जा रहा था, लेकिन एक्टर ने खुद बताया कि वह बिग बॉस में नहीं जा रहे हैं। वह शो नहीं करना चाहते हैं।

शहजादा धामी
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी भी इस लिस्ट में हैं। शहजादा को इस शो के मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन एक्टर की फीस डिमांड को वे पूरा नहीं कर सके। ऐसे में शहजादा ने शो को मना कर दिया।

सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति को इस सीजन में भी अप्रोच किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने बिग बॉस करने से ही इनकार कर दिया। पहले तो सुरभि ज्योति को शो का कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X