कृष्णा के पिता की प्रार्थना सभा..गोविंदा सहित कई सेलेब्स की भरी आंखें!
सोमवार को कॉमेडियन कृष्णा शर्मा के पिता के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में गोविंदा सहित अन्य कई जानी-मानीं हस्तियां पहुंचीं। इस मौके पर गोविंदा अपने भाई कीर्ति कुमार, पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ पहुंचे।

कृष्णा के पिता का हुआ अंतिम संस्कार..गोविंदा के साथ कई स्टार्स पहुंचे
उनके अलावा, कॉमेडियन भारती सिंह, सुदेश लहरी, एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, रागिनी खन्ना, संभावना सेठ हसबैंड अविनाश द्विवेदी के साथ, प्रोड्यूसर राजेश खट्टर पत्नी वंदना सजनानी सहित कई सेलेब्स भी प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
'बार बार देखो' के लिए इस एक्ट्रेस का सपोर्ट..पोस्ट की 'BRA LESS' तस्वीर!
आपको बता दें कि कृष्णा के पिता 75 साल के थे। शुक्रवार सुबह करीब 10.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि कृष्णा की मां पद्मा का देहांत उनकी बहन आरती को जन्म देने के कुछ समय बाद ही हो गया था।
इस मौके पर गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनका बेटा भी पहुंचा।
इस दौरान कॉमेडियन भारती सिंह भी पहुंची।
कृष्णा के अलावा आत्मा प्रकाश शर्मा को एक बेटी आरती भी हैं. वे भी एक टीवी अभिनेत्री हैं। आत्मा प्रकाश शर्मा का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था, जिसमें अभिनेता गोविंदा पूरे परिवार संग नज़र आएं।
आपको बता दें कि आत्मा प्रकाश शर्मा अभिनेता गोविंदा की बहन के हसबैंड थे।
गौरतलब है कि कृष्णा और उनकी बहन आरती ने हाल ही में पिता आत्मा प्रकाश शर्मा का 75वां जन्मदिन मनाया था। कृष्णा की 'वाइफ' कश्मीरा शाह ने इंस्टा पर बर्थडे मनाने की तस्वीरें शेयर की थीं।


Click it and Unblock the Notifications




















