टीवी पर 'झलक दिखला जा 4' का भव्य प्रीमियर

By Jaya Nigam

अभी तक प्रीमियर और भव्य जैसे शब्द सिर्फ बड़े पर्दे पर अवतरित होने वाली फिल्मों की शोभा बढ़ाते थे। लेकिन आज का दौर बदल चुका है। आज की तारीख में घर-घर में मौजूद छोटा पर्दा बड़े पर्दे से बड़ी हैसियत रखता है। सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली बड़े बजट की फिल्में आज अपना भविष्य के प्रति आश्वस्त नहीं हैं लेकिन छोटे पर्दे पर लांच होने वाले बड़े बजट के सीरियल की सफलता की लगभग 100% गारंटी होती है।

पढ़ें - झलक दिखला जा की अन्य खबरें

सोनी टीवी पर झलक दिखला जा के चौथे सीजन का भव्य प्रीमियर इन सब बातों की पुष्टि करता है। यह एक डांस रिएलिटी शो है जिसकी जज हैं बॉलीवुड अभिनेत्री और डांस की महारथी माधुरी दीक्षित। उनके अलावा छैंया-छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक सब को हमेशा अपने ठुमकों पर नचाने वाली और फिल्म निर्माता-अभिनेता अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा। इन दो नृत्यांगनाओं के बीच नृत्य कला के साधक मतलब कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा।

पढ़ें - टीवी की और खबरें

प्रीमियर पर सभी जज से लेकर प्रतिभागियों तक को दर्शकों से परिचित कराया गया। सभी ने अपनी एकल प्रस्तुतियां देकर अपने नृत्य कला के कौशल को जाहिर किया। मलाइका अरोड़ा से लेक र रेमो तक सभी ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियां दी पर अफसोस जिसका ता सबको इंतजार बस वही इस भव्य शो में नहीं दिखाया गया। जी हां आपने सही समक्षा माधुरी दीक्षित के डांस को शो के आयोजकों ने बाकी दिनों के लिए छोड़ दिया।

झलक दिखला जा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी सेलिब्रिटीज के बारे में बिना बताए इस आयोजन की चर्चा अधूरी ही रह जाएगी। शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी के नामों की सूची इस प्रकार है -

*अंकिता लोखांडे (पवित्र रिश्ता, जी टीवी, मुख्य अभिनेत्री)
*अखिल कुमार (भारतीय मुक्केबाज)
*शेखर सुमन(अभिनेता )
*सुशांत सिंह राजपूत (पवित्र रिश्ता, जी टीवी, मुख्य अभिनेता)
*याना गुप्ता(पैंटीलेस गर्ल, मॉडल)
*अनुष्का मनचंदा(सिंगर, मॉडल, v चैनल की वीजे)
*कृष्णा अभिषेक (टीवी सेलिब्रिटी, कॉमेडी सर्कस)
*माही विज(लागी तुझसे लगन, नकुषा, कलर्स)
*रागिनी खन्ना( टीवी अभिनेत्री, ससुराल गेंदा फूल, स्टार प्लस)
*रेणुका शहाणे (अभिनेत्री)

इन प्रतिभागियों के अलावा प्रीमियर में कई अन्य सेलिब्रिटी गेस्ट भी मौजूद थे - हेमा मालिनी, एशा देओल, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, गोविंदा, मोहनीश बहल के अलावा अभिनेता धर्मेंद्र भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X