टीवी कलाकारों की तरह दिवाली मनाने में जुटे लोग

तो दोस्तों इस बार पहली दिवाली होगी, सोनी के बड़े अच्छे लगते हैं कि स्वीट कपल प्रिया और राम की। जाहिर है कि ये दिवाली उनके लिए यादगार होनी चाहिए सो प्रिया और राम के लिए ये यादगार लम्हा तैयार करेगीं फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर। आने वाले दिनों में दर्शक इस शो में काफी खट्टी-मीठे पल देखेगें।
इनके अलावा इस बार की पहली दिवाली साथ मनायेगें स्टार प्लस के होने वाले कपल नव्या और अनंत। जिनकी कहानी में काफी टि्वस्ट आने के बाद, दिवाली मनाने का मौका मिलेगा। नव्या के आने वाले एपीसोड भी दिवाली की तरह काफी धमाकेदार होने वाले हैं। दिया और बाती के नयी नवेली जोड़ी संध्या और सूरज की भी ये पहली दिवाली होगी। कहानी में आपको एक से बढ़कर एक टि्वस्ट देखने को मिलेगें।
अक्सर त्योहारों के बहाने सीरियल वाले रोमांच रच कर टीआरपी चार्ट में अपनी पोजिशन बना लेते है। इसलिए चैनल वालों की तरह शो वालों को भी त्योहारों का बेसब्री से इंतजार रहता है। और चूंकि आम दर्शक जिन किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है इसलिए वो भी उसी तरह से अपने त्योहार मनाना शुरू कर देता है जिस तरह से उसके मनपसंद कलाकार मनाते हैं।
इन कलाकारों से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां जुड़ी होती है, जो त्योहारों में अपने मनपसंद कलाकारों की तरह संजना और संवरना चाहती हैं और काफी हद तक उसको फॉलो भी करती है। हमने भी कुछ ऐसे ही लोगों से मुलाकात की और पूछा कि वो कैसी दिवाली मनाना चाहती हैं? सबसे पहले हमने बात की आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला पूर्णिमा चौधरी से, जिनका जवाब था अक्षरा जैसी...आपको बता दें कि स्टार प्लस के काफी लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है... की अभिनेत्री अक्षरा है।
पूर्णिमा ने बोला कि वो अक्षरा जैसी नेट की साड़ी खरीद कर लायी हैं। और उसी की तरह अपनी दिवाली पर तैयार होगीं। इसी तरह का जवाब एक कालेज गर्ल स्मिता श्रीवास्तव की तरफ से आया जिन्हें भी दिवाली नव्या की तरह का सूट खरीद कर मनाना है। स्मिता ने अपनी पॉकेट मनी से चूड़ीदार और लंबी कुर्ती वाला सूट खरीदा है। और वो आजकल बड़े-बड़े ईयर रिंग खोजने में लगी हुई है। तो देखा आपने कि किस तरह आम लोग हमारे टीवी की जिंदगी से जुड़े हुए है। लेकिन सच्चाई यही है..खैर अब आप बताइये कि आप अपनी दिवाली किसके साथ, किसके जैसे और कैसे मना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











