Bigg Boss OTT 2: बेबिका धुर्वे ने मनीष रानी की हिंदी की उड़ाई खिल्ली, घर में हुआ दोनों के बीच घमासान

सलमान खान का धमाकेदार और सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ। लेकिन आपको बता दें कि कुछ रोजाना यहां पर किसी ना किसी वजह से हंगामा मचते हुए नजर आया। बेबिका धुर्वे शो के अंदर पहले दिन से ही लाउड एटीट्यूड के चलते कंटेस्टेंट्स के बीच में सुर्खियों में है। इतना ही नहीं इस शो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनीषा रानी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई हैं। इतना ही नहीं हंसी खुशी मनीषा रानी ने काफी अच्छा माहौल बना दिया।
रोती बिलखती नजर आई बेबिका और मनीषा
लेकिन अब हर बार की ही तरह इस बार भी शो में कैटफाइट देखने को मिली। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे के बीच में नोकझोंक देखने को मिली और लड़ाई के बाद में दोनों फीमेल कंटेस्टेंट रोती और बिलखती हुई नजर आई। दरअसल आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका और मनीषा रानी ईद को सेलिब्रेट कर रही थी।
बेबिका ने मनीषा के हिंदी का बनाया मजाक
ईद के मौके पर वह दोनों ही किचन में पराठे बनाती हुई नजर आ रही थी। लेकिन किचन में मनीषा ने बेबिका को पराठे बनाने के लिए कुछ सलाह दे दी। दरअसल पराठे जल रहे थे और इसी पर बेबिका आग बबूला हो गई और कहने लगी कि पराठे से ज्यादा तो लोग जल रहे हैं। जिस पर मनीषा कहती है कि मैं घर की सदस्य होने के नाते ही कह रही हूं। लेकिन इस पर भी बेबिका ने मनीषा की हिंदी का मजाक बना दिया।
बेबिका ने मनीषा को दी धमकी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनीषा कहने लगती है कि वह भले ही ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है और ना ही उनकी इंग्लिश भी बहुत अच्छी है। लेकिन कोई भी उनकी हिंदी का मजाक नहीं बना सकता। मनीषा कहती है कि मेरे पास में मैनर्स हैं। लेकिन इन सभी बातों पर बेबिका आग बबूला हो जाती है और धमकी दे देती है कि "हाथ जला है मेरा और अब मैं इसका मुंह जला दूंगी।"
मनीषा ने दी सफाई
लेकिन यह सुनते ही मनीषा भी भड़क जाती है और कहती है कि "मैं देखती हूं तुम कैसे मेरा चेहरा जला पाओगी, मैं सरकारी स्कूल से पढ़ी हुई हूं, लेकिन मेरे अंदर तुमसे ज्यादा तमीज है और लोगों की इज्जत भी करनी आती है। मुझे मेरी हिंदी पर भी गर्व है और कोई मेरी हिंदी का मजाक नहीं बना सकता है।"
मनीषा रानी को कहा गया पापी गुड़िया
लेकिन जैसे ही बेबिका, मनीषा की बातें सुनती है तो उन्हें कहने लगती है कि "तुम तो विक्टिम कार्ड खेलने वाली हो और दल बदलू कह देती है। इसी के साथ साथ मनीषा रानी को वह पापी गुड़िया तक कह डालती हैं। बेबिका इसी के आगे फलकनाज से कहने लगती है कि विक्टिम कार्ड खेल रही है। मगर पहले ठीक से बोलना तो सीख ले।" जिस पर फलक कहने लगती है कि बेबिका गलत है और बेबिका इस पर आपत्ति जताती हैं।


Click it and Unblock the Notifications