फायरिंग के बाद 'कैप्स कैफे' की शानदार ओपनिंग या डूबी लुटिया? कपिल शर्मा ने खोले चौकाने वाले राज

Kapil Sharma on Caps Cafe Firing: कपिल शर्मा इस वक्त अपनी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने रिलीज होते ही बवाल काट दिया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा ने इस मौके पर कई बातें कीं और कनाडा में अपने कैफे में हुई गोली बारी को लेकर चुप्पी तोड़ी। आम तौर पर देखा जाता है कि कहीं पर किसी तरह का हमला हो तो लोग वहां जाने से बचते हैं लेकिन कनाडा स्थित कपिल के कैप्स कैफ में इसका उलटा हुआ।
कपिल शर्मा ने बताया हमला होने के बाद उनके रेस्टोरेंट की ओपनिंग और भी शानदार हुई थी। जी हां, कपिल ने खुद ही इसको लेकर कई बातें बताईं।
3 बार हुई फायरिंग
कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में एक बार नहीं बल्कि 3 बार फायरिंग हुई। ऐसा कहा जा रहा था कि कोई है जो कि नहीं चाहता है कि कपिल शर्मा का कैफ कनाडा में चले। हालांकि कपिल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। कनाडा में हुई फायरिंग को लेकर कपिल ने खुले तौर पर कहा है कि वो मुंबई में या पंजाब में रहते हैं तो वो पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हैं। कपिल शर्मा अब्बास मस्तान की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 को लेकर सुर्खियों में है और ये फिल्म 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है।
कपिल शर्मा इसके अलावा अपने शो को लेकर भी बिजी हैं। बिना शो बंद किए कपिल शर्मा ये फिल्म निपटा रहे हैं। एक बार फिर से इस बार कपिल शर्मा कई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस रोमांस में कॉमेडी काफी ज्यादा होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











