Cannes 2025: चूर-चूर हुआ Uorfi Javed का Cannes जाने का सपना, रोते-रोते बताई डेब्यू ना कर पाने की वजह

Cannes 2025: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से जमकर लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि अकसर उन्हें उनके अतरंगी आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जाता है। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ करते हैं। बता दें कि अपने इसी फैशन की वजह से उर्फी जावेद इस बार कान 2025 में डेब्यू भी करने जा रही थीं, लेकिन इस वजह से वह कान का हिस्सा नहीं बन पाईं।
उर्फी जावेद का छलका दर्द
उर्फी जावेद ने हाल ही में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनका कान ना जा पाने का दर्द साफ झलकता नजर आ रहा है। उर्फी अपने इंस्टा पोस्ट में लिखती हैं- 'मैं कुछ भी अपलोड नहीं कर रही थी। क्योंकि मैं एक ऐसे दौर से गुजर रही थी जहां मेरा बिजनेस भी काम नहीं कर रहा था। मैंने कई नई चीजें भी करने का सोचा, लेकिन मुझे सिर्फ रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।'
रिजेक्शन एक अवसर है...
उर्फी आगे कहती हैं कि 'मुझे कान 2025 में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन मेरी किस्मत ने साथ नहीं दिया और मेरा वीजा रिजेक्ट हो गया। मैं वहां जानें के लिए एक्साइटेड थी। मैंने और मेरी टीम ने कई नए आइडिया पर काम किया था। फिलहाल मेरी टीम बहुत ही निराश है। उर्फी कहती हैं कि रिजेक्शन के बाद निराश होना और रोना आम बात है। सच बताऊं तो मैं भी बहुत रोई थी जब मैं कान नहीं पहुंच पाई, लेकिन उससे क्या होता है कुछ नहीं। मैं मानती हूं कि रिजेक्शन एक अवसर है। लाइफ में एक नहीं बल्कि अभी और भी कई रिजेक्शन आएंगे। इसलिए मैं अब रुकने वाली नहीं हूं। और अगर आपको भी रिजेक्शन मिले हैं तो आपको भी नहीं रुकना चाहिए।'
सितारों ने कमेंट कर बढ़ाया हौसला
बता दें कि उर्फी के इस पोस्ट पर तमाम सितारों ने कमेंट कर उर्फी का हौसला बढ़ाया। सबसे पहले कृष्णा मुखर्जी ने कमेंट करते हुए लिखा स्टे स्ट्रांग, हिमांशी खुराना, संभावना सेठ, अंशुला कपूर समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर उर्फी जावेद का हौसला बढ़ाया।


Click it and Unblock the Notifications











