कैंडी नहीं रहना चाहती थीं बिग बॉस के घर, झगड़ों से थीं परेशान!

बिग बॉस 7 के घर से हाल ही में कैडी बरार को बाहर कर दिया गया है। लेकिन कैंडी बरार बाहर किये जाने से बेहद खुश हैं और उन्हें बेहद शांति मिली है। कैंडी बरार ने बाहर आने के बाद कहा कि वो घर से निकलना चाहती थीं। जिन लोगों की वजह से वो अंदर गयी थीं वो लोग तो उनके आने से पहले ही घर से बाहर हो गये थे। कैंडी ने जिस दिन एलिमिनेशन का दिन था उसी दिन सलमान से कहा कि वो चाहती हैं कि वो बाहर आ जाएं। क्योंकि वो घर के अंदर हो रहे झगड़ों से बहुत तंग हो चुकी हैं। यहां पर हर दूसरे मिनट लोग बदल जाते हैं और उनके बीच झगड़ा हो जाता है। वो ये सब नहीं देखना चाहतीं।

कैंडी बरार ने ये भी कहा कि बिग बॉस के घर में रहना बहुत ही मुश्किल है। जिस वक्त कैंडी घर से बाहर आ रही थीं उस वक्त भी अरमान और एजाज के बीच झगड़ा शुरु हो गया था। हालांकि सलमान खान ने घर के सदस्यों से कहा भी कि वो गुस्से को कंट्रोल करें और बार बार गालियां वगैरह ना दें। लेकिन अरमान ने तो सलमान खान के सामने ही एजाज के साथ झगड़ा करना शुरु कर दिया और साथ ही उन्हें काफी उल्टा सीधा भी बोला। कैंडी ने उन लोगों को कहा कि उन्हें घर से बाहर जाने दें फिर वो लोग झगड़ा करें।

कैंडी की बात मानते हुए अरमान और एजाज दोनों कुछ समय के लिए शांत हो गये। एंडी को बिग बॉस के गर से रुख्सत करने के बाद फिर से एजाज और अरमान लड़ने लगे। कैंडी ने बाहर आकर ये कहा कि अरमान और तनीषा सिर्फ एक दूसरे का यूज कर रहे हैं। उन दोनों के बीच कोई प्यार मोहब्बत जैसा कुछ नहीं है। वो बस शो में बने रहने के लिए ये सब कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में कैंडी अरमान और तनीषा के ही सबसे ज्यादा करीब थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X