..................... Candy Brar gets evicted from 'Bigg Boss- Saath 7',why? - Hindi Filmibeat

तनीशा से हुआ कैंडी से पंगा इसलिए हुईं 'बिग बॉस' से आउट

कलर्स को मोस्ट विवादित लेकिन पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस-साथ 7' बेहद ही दिलचस्प अंदाज में आगे बढ़ रहा है। जहां शो के होस्ट सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लग रहा है वहीं दूसरी ओर ऐसा प्रतित हो रहा है कि जो लोग शो की प्रतिभागी तनीशा से झगड़ा करता है वह शो से बाहर हो जाता है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि शो से इस हफ्ते बाहकर हुईं है मॉडल-व्यवसायी कैंडी बरार, जिनका कहना है कि उनका तनिशा और वीजे एंडी से शो में पंगा हो गया था इसलिए उन्हें शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है

गौरतलब है कि कैंडी घर में मॉडल एजाज खान के साथ दाखिल हुई थीं। घर में कुछ ही दिन टिक पाने वालीं कैंडी घर में अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी और अभिनेता अरमान कोहली से नजदीकियां बढ़ाती दिखीं थीं। लेकिन बाद में तनीशा से किसी बात पर दोनों में मनमुटाव दिखा जिसके चलते शनिवार को कैंडी की विदाई हो गयी?

शो के पूर्व प्रतिभागी योग गुरु विवेक मिश्रा ने एक बार कैंडी को टीवी अभिनेता कुशाल टंडन की पूर्व प्रेमिका बताया था। लेकिन इस मॉडल के 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश करते ही कुशाल की रवानगी हो गई थी। घर से उनकी बेदखली तनिशा और वीजे एंडी से किए गए दुर्व्यवहार के चलते हुई।

फिलहाल 'बिग बॉस' के घर में संग्राम सिंह, एली आवरम, प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या पंजाबी, गौहर खान, एजाज खान और सोफिया हयात बची हैं। यह शो आगे क्या मोड़ लेने वाला है इसे देखने के लिए कलर्स पर रात नौ बजे लगातार सलमान खान के साथ देखते रहिए 'बिग बॉस-साथ 7'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X