..................... Candy Brar and Ejaz entered in Bigg Boss 7 - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 7 में कुशाल की एक्सगर्लफ्रैंड कैंडी, एजाज चखाएंगे गौहर को मजा!

बिग बॉस में धीरे धीरे लडाई झगडों की संख्या और उनकी सीरियसनेस बढ़ती जा रही है। साथ ही बिग बॉस 7 में जोड़ियों के बीच प्यार मोहब्बत और इश्क की भी गहराई भी बढ़ती जा रही है। लेकिन अब इन झगड़ों और साथ ही इन प्यार की पींगो पर थोड़ी लगाम डालने के लिए बिग बॉस ने कुछ नया प्लान बनाया है। उनके प्लान के मुताबिक बिग बॉस के घर की सबसे क्लोज जोड़ी यानी गौहर और कुशाल के प्यार पर थोड़ी लगाम डालने के लिए उन्होंने कुशाल की एक्स गर्लफ्रैंड गैंडी बरार को और साथ ही एक्टर एजाज को घर के अंदर भेजा है। हालांकि कैंडी का कहना है कि उन्हें कुशाल और गौहर के बीच के प्यार से कोई मतलब नहीं है वो बल्कि खुश हैं अगर दोनों सीरियस हैं तो। लेकिन कैंडी के अंदर जाने से घर के माहौल में कुछ ना कुछ तो बदलाव आएगा ही।

दूसरी तरफ एजाज का कहना है कि वो घर के अंदर जाकर गौहर को बताना चाहते हैं कि असली मर्द क्या होता है। यानी कि कुल मिलाकर दोनों के टारगेट पर कुशाल और गौहर ही हैं। कैंडी के बारे में पहले भी घर में बातें हो चुकी हैं। भले ही उन्हें कुशाल और गौहर से कोई प्रोब्लम ना हो लेकिन कुशाल और गौहर के बीच एक बार पहले भी कैंडी को लेकर झगड़ा हो चुका है। कुशाल एक बार कैंडी के बारे में सोच रहे थे उन्हें अपने रिलेशनशिप की कोई पुरानी बात याद आ गयी थी और इस वजह से वो थोड़ा गुमसुम थे। गौहर को जब ये पता चला तो वो थोड़ा परेशान हो गयीं और कुशाल से बात करना बंद कर दिया। अब कैंडी जब स्वंय घर के अंदर होंगी तो कुशाल और गौहर के रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा ये बिग बॉस के आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा।

कैंडी बरार और एजाज को फिल्हाल बिग बॉस के कारवां में शिफ्ट किया गया है। वहां पर दोनों रहकर कुछ समय तक बिग बॉस के घर में होने वाली सभी बातों को फॉलो करेंगे और उसके बाद बिग बॉस के घर का पूरा जायजा लेने के बाद घर के अंदर जाएंगे। वैसे हो सकता है कल घर से निकाले गये आसिफ भी कारवां में एजाज और कैंडी का साथ दें। फिल्हाल तो बिग बॉस के घर का माहौल या तो बहुत ही बिगड़ने वाला है या फिर माहौल में थोड़ी शांति आने वाली है। देखते रहिये बिग बॉस 7।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X