Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..घर जाने का टाइम नहीं, कार में ही सोते हैं

[टेलीविजन] यदि आप टीवी शो 'कलश' और 'भारत का वीरपुत्र- महाराणा प्रताप' देखते हैं तो आप कृप कपूर सूरी के नाम से अंजान नहीं होंगे। जी हांं, अपने अंदाज में टीवी में नाम कमा रहे कृप घर घर में पॉपुलर हो रहे हैं। कलश में ये लीड कैरेक्टर निभा रहे हैं तो महाराणा प्रताप में अकबर की भूमिका में दिखेंगे।

बहरहाल, इस दोनों शो के बीच कृप काफी बिजी रहते हैं। कलश के लिए जहां उन्हें 28 दिन शूटिंग करनी पड़ती है, वहीं दूसरे शो के लिए उन्हें 15 दिन निकालना पड़ता है।

लिहाजा, हर महीने 15 दिनों तक कृप दोनों शोज में उलझे रहते हैं। एक की शूटिंग खत्म होते ही उन्हें दूसरे के लिए निकलना होता है। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे इन दो शो के लिए रात- दिन काम कर रहे हैं।

Do You Know: एक्टिंग के लिए इस सितारे ने कभी न्यूजपेपर तक बेची है

कभी कभी ऐसा भी होता है कि कृप केवल 1 घंटे के लिए घर जा पाते हैं। जबकिकभी कभी एक सेट से दूसरे सेट तक जाने के रास्ते में ही उन्हें अपनी नींद पूरी करनी पड़ती है। कृप कहते हैं कि वे शूट में लेट पहुंचना पसंद नहीं करते, लिहाजा, जितना हो पाता है वे सेट पर या कार में ही अपनी नींद ले लेते हैं।

बहरहाल, कृप अपने काम को एन्जॉय करते हैं और उन्हें अपने बिजी रहने से कोई परेशानी नहीं है। हम्मम.. मान गए उस्ताद..

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X