बुद्ध पूर्णिमा पर लॉंच होंगे बुद्धा

साथ ही बुद्धा टेली सीरीज के लॉंच के लिए एक बहुत ही बडे़ शो की तैयारी की जा रही है जिसमें आम्रपाली के लाइव डांस को शामिल किया जाएगा ताकि इस टेली सीरीज का लॉंच एक बहुत ही अच्छे तरीके से हो सके। इस इवेंट को एक बहुत बड़ा और जानदार इवेंट बनाने के लिए निर्माताओं ने बुद्धा के समय को एक बार फिर से वापस लाने की कोशिश की है जो कि सालों पहले मौजूद था। इस टेली सीरीज के क्रिएटिव से शेखर कपूर और आशुतोश गोवरिकर जैसे बड़े कलाकारों के नाम भी जुड़े हैं।
जहां एक ओर दर्शक इस टेली सीरीज की कास्ट और क्रू के बारे में जानने को बेताब हो रहे हैं वहीं सीरियल के निर्माताओं ने कास्ट के नाम अभी तक पब्लिकली अनाउंस नहीं किये हैं क्योंकि ये टेली सीरीज एक बड़ा प्रोजेक्ट है। ये सीरीज एक बायोपिक है जो कि भारत की मशूहर हस्ती बुद्धा पर आधारित है। इस टेली सीरीज में प्रिंस सिद्धार्थ की कहानी दिखाई जाएगी कि किस तरह सिद्धार्थ एक राजकुमार से बुद्धा में परिविर्तित हो गये।


Click it and Unblock the Notifications











