ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 ट्रेलर - सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का रोमांस जीत लेगा दिल

अपने दो सीज़न की अपार सफलता के बाद, अब एक बार फिर से, ऑल्ट बालाजी अपने सबसे सफल शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफूल' की फ्रैंचाइज़ी के साथ वापस आ गया है। शो के टीज़र ने पहले सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

अब इसके बाद, मेकर्स ने इस बहुप्रतिक्षित सीरीज़ का ट्रेलर को भी लांच कर दिया है, जिसमें हम सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी को अगस्त्य और रूमी के किरदार में देखने जा रहे हैं।

broken-but-beautiful-3-trailer-sidharth-shukla-sonia-rathi-win-hearts-as-agastya-rumi

मेकर्स ने जो ये दो पोस्टर्स जारी किये हैं, इसमें सोनिया और सिद्धार्थ के किरदार एक दूसरे में पूरी तरह से खोए हुए हैं या पूरी तरह से गुम हैं।इस शो का निर्माण 11 :11 प्रोडक्शन के सरीता ए तंवर और नीरज कोठारी ने किया है और निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है।

बेहद शानदार सीरीज़

बेहद शानदार सीरीज़

ब्रोकन बट ब्यूटीफूल दर्शकों की पसंदीदा सीरीज में से एक रही है और इसकी वजह यह है कि इसकी जो कहानी है, उससे दर्शक काफी जुड़ाव महसूस करते हैं और यह कहानी उन्हें प्यार के एक अनोखे सफर पर ले ही जाती है, साथ ही दिल टूटने के उस दर्द को भी दर्शाती है।

सिद्धार्थ और सोनिया

सिद्धार्थ और सोनिया

शो में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अहम भूमिका में हैं। और शो में रूमी और अगस्त्य की ही प्रेम कहानी दिखाई जाने वाली है। अगस्त्य राव, जो एक निर्देशक बनने की चाहत रखता है और वह रूमी देसाई से प्यार कर बैठता है।

दिल टूटने का दर्द

दिल टूटने का दर्द

दोनों की दुनिया पूरी तरह से अलग है। दोनों ही एक- दूसरे से अलग ही चीजों की चाहत रखते हैं और यही वजह है कि यह चाहत उनके दिल टूटने का कारण बनती है।

अगस्त्य का अवतार

अगस्त्य का अवतार

बता दें कि सिद्धार्थ के फैंस ने टीजर में सिद्धार्थ का लुक देख कर अनुमान लगा लिया था कि सिद्धार्थ का एंग्री यंग मैन अवतार उनके सामने आने वाला है। इसलिए वे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही नहीं, वे सोशल मीडिया पर लगातार शो के ट्रेलर लांच की डिमांड भी काफी समय से कर रहे थे।

रूमी और अगस्त्य की कहानी

रूमी और अगस्त्य की कहानी

तो आप इस शो के ट्रेलर में देखेंगे कि किस तरह दो लोगों की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते हैं। यह उतार-चढ़ाव उनके प्यार, जुनून, नफरत, बदला, ईर्ष्या, निराशा इन सारी भावनाओं पर आधारित होगी। सिद्धार्थ शुक्ला शो में अगस्त्य थियेटर के निर्देशक के रूप में होंगे, रूमी उनकी प्रेमिका होगी।

यादगार होंगे डायलॉग्स

यादगार होंगे डायलॉग्स

ट्रेलर में कुछ संवाद भी सुनाई देते हैं जो कि शो की कहानी के अनुरूप बिल्कुल परफेक्ट हैं और निश्चित तौर पर यह पसंद किये जाएंगे।

ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स -

" यह बहुत डरावना होता है, जब आप जो चाहते हैं और आपको मिल जाए तो, क्योंकि कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो आप चाहते हैं, लेकिन उसकी आपको जरूरत ही नहीं होती है।

" जुनून कभी खत्म नहीं होता है, सिर्फ अपनी जगह बदलता है।" शो के ट्रेलर में ऐसा काफी कुछ है, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा।"

बेताब हैं फैन्स

बेताब हैं फैन्स

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनके इस अलग और बोल्ड अवतार को देखने के लिए बेताब हैं। एक खास बात और भी होगी इस शो की कि सिद्धार्थ का जो स्वैग है और जो अंदाज़ होगा शो में, वह आपको ब्लॉकबस्टर रही फिल्म कबीर सिंह के शाहिद कपूर के किरदार की याद दिलाएगी।

शानदार म्यूज़िक

शानदार म्यूज़िक

बताते चलें कि ब्रोकन बट ब्यूटीफूल 3 इस बार बहुत ही गहरा, पहले से अधिक दिल टूटने के दर्द का एहसास और साथ ही पहले से अधिक खूबसूरत नजर आने वाला है। इसकी वजह यह भी है कि इस बार शो में कई ओरिजिनल साउंड ट्रैक्स भी हैं, जिन्हें विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेव ने कम्पोज किया है।

सिद्धार्थ की उम्मीदें

सिद्धार्थ की उम्मीदें

अगस्त्य का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है "मैं ब्रोकन बट ब्यूटीफूल की तीसरे सीजन के साथ जुड़ कर बेहद खुश हूँ। यह शो अबतक बेहद प्यार से देखा गया है। लोगों ने इसे बहुत प्यार और दुलार दिया है और सराहा है। आगे भी दर्शक इसे प्यार देंगे, मेरी पूरी उम्मीद है।

दर्शकों को पसंद आएगा अगस्त्य

दर्शकों को पसंद आएगा अगस्त्य

सिद्धार्थ ने आगे कहा, "इस शो में जो मेरा किरदार है अगस्त्य का, वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर है और ठीक उसी वक़्त वह अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर में भी है। अगस्त्य का दिल टूटा हुआ होता है और वह खुद को और बर्बाद करने वाले मोड में हैं। उसके सफर में कई सारे उतार-चढ़ाव आते हैं और मुझे लगता है कि दर्शकों को मेरे किरदार की यह गहराई पसंद आएगी। "

सोनिया की रूमी

सोनिया की रूमी

ट्रेलर में सोनिया राठी को देख कर यह बात स्पष्ट हो रहा है कि वह आने वाले समय में एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री साबित होंगी।अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया" मैंने रूमी का किरदार इसलिए निभाया, क्योंकि मुझे लगता है कि वह ऐसी लड़की है, जो अपने लिए खड़ी होती है, वह जैसी भी है, उसे स्वीकार करती है।"

सीज़न 3 करेगा धमाका

सीज़न 3 करेगा धमाका

सोनिया आगे कहती हैं - "सीज़न 3 में दर्शक भावनाओं का समुंदर देखने वाले हैं और इन भावनाओं से गुजरती हुई किस तरह एक लड़की औरत बनती है, वह किस तरह इस दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए मशक्क्त करती है, यह सबकुछ देखेंगे। यह मेरे लिए शानदार अनुभव है कि मैं रूमी का किरदार निभा रही हूँ। और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूँ कि हमारा काम सभी को पसंद आएगा। यह कहना कम होगा कि मैं कितनी उत्साहित हूं। "

हरलीन सेठी और विक्रांत मेसी का भी होगा कैमियो

हरलीन सेठी और विक्रांत मेसी का भी होगा कैमियो

ट्रेलर में एक बड़ा स्पॉइलर है। शो में विक्रांत मेसी और हरलीन सेठी मेहमान की भूमिका( गेस्ट अपीयरेंस) में नजर आने वाले हैं।

उन फैंस के लिए, जिनका मन या ध्यान सिद्धार्थ और सोनिया से हट ही नहीं रहा है, उनके लिए मेकर्स ने नए पोस्टर लांच किये हैं, जिसमें शो के दोनों ही मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं।

इसके कैप्शन में लिखा है, "कई बार आप जिस पल या लम्हा के बारे में नहीं सोचते हैं, वहीं पल या लम्हा आपकी पूरी जिंदगी बदल कर रख देते हैं। ठीक वैसे ही जैसे रूमी और अगस्त्य मिलते हैं !"

यहां देखिए शो का ट्रेलर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X