सिद्धार्थ शुक्ला की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का नया सांग 'तेरी होगइयां' रिलीज, दिखेगा बेहद रोमांस

सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत ऑल्ट बालाजी का नवीनतम रोमांस ड्रामा, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को इसके भावपूर्ण संगीत और सुखदायक कम्पोजीशन के लिए भी खूब सरहाया जा रहा है।'तेरे नाल', 'मेरे लिए' और 'क्या किया है तूने' जैसे तीन गाने लॉन्च करने के बाद, जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं, अब सबसे प्रसिद्ध फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने म्यूजिक एल्बम से एक और रोमांटिक गीत 'तेरी होगइयां' रिलीज़ कर दिया है।

जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, गीत एक शांतिपूर्ण रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें एक फ्रेश पंजाबी तड़का है।विशाल मिश्रा द्वारा रचित और गाया गया और उनके व कौशल किशोर द्वारा लिखा गया, यह गीत सोनिया के करैक्टर रूमी द्वारा अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के लिए उनके प्यार के कबूलनामे को दर्शाता है।

Broken But beautiful 3

विशाल ने सीजन 2 के लिए भी यही गाना गाया था और यह नया गाना उसी गाने का रिप्राइज्ड वर्जन है।विशाल मिश्रा कहते हैं,''तेरी होगइयां का ये वर्जन बेहद खास है। जब हम इसे बनाना चाहते थे, तो मुझे यह समझने में वक़्त लगा कि इसके साथ क्या किया जाना चाहिए। लेकिन जब मैंने शो के विसुअल देखे, तो इसने मुझे कुछ ऐसा बनाने के लिए प्रेरित किया, जो एक अलग गीत की तरह लगे, जहां लोग अपनी चिंता व्यक्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' फ्रैंचाइज़ी दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि यह उन्हें प्यार, लालसा और दिल टूटने के सफ़र पर ले जाती है। यह अगस्त्य और रूमी की प्रेम कहानी है। एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। उनकी दुनिया अलग है और वे अलग चीजें चाहते हैं जो हार्टब्रेक के लिए एक परफ़ेक्ट रेसेपी हैं।शो ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च का रिकॉर्ड बनाया है और प्लेटफार्म पर अभूतपूर्व व्यूज मिले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X