..................... 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का अगला गाना 'तेरे नाल' रिलीज- सिद्धार्थ और सोनिया का रोमांस | Broken But Beautiful 3 song ‘Tere Naal’ is out now, see Sidharth Shukla and Sonia Rathee stunning chemistry - Hindi Filmibeat

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का अगला गाना 'तेरे नाल' रिलीज- सिद्धार्थ और सोनिया ने किया अपने प्यार का इजहार!

By Filmibeat Desk

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले दो सीज़न को इसके खूबसूरत गानों के लिए भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। यही वजह है कि सीजन 3 के एल्बम से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। सीरिज से अब तक दो गाने बाहर आ चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

ऑल्ट बालाजी ने सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी स्टारर 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' से नया गाना 'तेरे नाल' रिलीज़ कर दिया गया है। यह उन संगीत प्रेमियों के लिए काफी राहत की बात है जो लंबे समय से एक ऑरिजिनल दिल छूने वाले कम्पोजीशन का इंतज़ार कर रहे थे। यह गाना अखिल सचदेवा द्वारा रचित, गाया और लिखा गया है।

Broken But Beautiful 3

'तेरे नाल' अगस्त्य (सिद्धार्थ) और रूमी (सोनिया) पर फिल्माया गया है, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री उनके प्रशंसकों के दिलों पर छाप छोड़ देगी। गाने में दोनों एक-दूसरे के लिए किया अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग है। न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं। दोनों जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए।

आखिरकार, वे दोनों ने प्यार और दिल टूटने का अहसास अनुभव करते है। जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है।

11:11 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, 'ब्रोकन लेकिन ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) और रूमी (सोनिया राठी) के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है, जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है। सीरिज में एहन भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह शो ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X