..................... रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की फर्स्ट वेब सीरीज 'ब्रीद' का टीजर Breather Teaser- Abhishek bachchan's Breathe Teaser out now - Hindi Filmibeat

Teaser- रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की फर्स्ट वेब सीरीज 'ब्रीद' का टीजर- बेटी को ढूंढते आए नजर

अभिनेता अभिषेक बच्चन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस समय वो एक वेब सीरीज को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी पहली वेब सीरीज ब्रीद की जिसका दमदार टीजर आज रिलीज हुआ है। बता दें कि इस वेब सीरीज में वो अभिषेक बच्चन अपनी बेटी जिसका नाम सिया है उसको ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन की पहला लुक जब सामने आया था तो लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया था।

ब्रीद के पहले सीजन में अभिनेता आर माधवन नजर आए थे और उनका किरदार काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस वेब सीरीज का नाम 'ब्रीद: इनटू का शैडो' है। अभिषेक बच्चन की इस वेब सीरीज को निर्देशक मयंक शर्मा ने निर्देशित किया है।

abhishek bachchan, web series, अभिषेक बच्चन, वेब सीरीज

10 जुलाई को ये वेब सीरीज 200 से अधिक देशों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि अभिषेक बच्चन ना सिर्फ इस वेब सीरीज बल्कि 'लूडो' और 'द बिग बुल' जैसी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और ऐसा पता चला था कि इसकी रिलीज के बाद ये तगड़ा धमाका करने वाली है।

इसका एक कारण ये भी है कि अभिषेक बच्चन की ये पहली वेब सीरीज है और उनके डेब्यू को लेकर काफी प्यार दे सकते हैँ। इस टीजर को खुद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है और सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X