Breather- एकलौती भारतीय वेबसीरीज जिसके दोनों सीजन में नजर आए बॉलीवुड के दो बड़े सितारे

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' ने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया हैं। और इसी के साथ अभिषेक बच्चन वर्तमान में ओटीटी पर काम करने वाले सबसे बड़े स्टार हैं। यह सीरीज़ जल्द ही मंच पर रिलीज होने के लिए तैयार है और साथ ही, ब्रीद एकमात्र भारतीय डिजिटल शो है जिसमें लगातार दोनों सीज़न में एक नहीं बल्कि दो बड़े सितारें- अभिषेक बच्चन और आर माधवन ने दर्शकों का मनोरंजन किया है।

ब्रीद: इन टू द शैडोज़ में, अभिषेक बच्चन एक हताश पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वही पहले सीज़न में, माधवन का किरदार डैनी अपने मरते बेटे, जोश को बचाने के लिए ऑर्गन ट्रांसप्लांट की राह चुनते है। एक के बाद एक दो सीज़न में दो बड़े सितारों की शिरकत के साथ, अभिषेक का डिजिटल डेब्यू चर्चा का विषय बना हुआ है।

abhishek bachchan, web series, अभिषेक बच्चन, वेब सीरीज

हाल के एक इंटरव्यू में, हमें यह बताते हुए कि पहला सीज़न उन्हें कितना पसंद आया था, अभिषेक बच्चन ने साझा किया, "मुझे पहले सीज़न का पहला एपिसोड बहुत पसंद आया था। मैंने जानबूझकर बाकी एडिशन नहीं देखा क्योंकि मैं उससे प्रभावित नहीं होना चाहता था। मयंक शर्मा (निर्माता-निर्देशक) ने पहले सीज़न से अपनी कुछ सीख को इसमें शामिल किया है।"

एक और दिलचस्प फैक्टर- हम सभी जानते हैं कि अमित साध का किरदार कबीर है और अभिषेक बच्चन द्वारा निभाया गया अविनाश का किरदार 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' में उनके डिजिटल डेब्यू को चिन्हित करता है। लेकिन, इस बार एक अन्य विपक्षी किरदार है, जिसके चारों ओर निर्माताओं ने जानबूझकर गोपनीयता बरकरार रखी है।

ऑल-न्यू क्राइम थ्रिलर के साथ बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है। इस सीरीज़ के साथ प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। इस मूल श्रृंखला में दक्षिण भारत के प्रमुख कलाकारों में से एक, निथ्या मेनन भी शामिल हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।

वही, सैयामी खेर भी एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। यह बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी। यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X