ब्रीद: इनटू द शैडोज़ का ट्रेलर रिलीज- अभिषेक बच्चन, अमित साध की इंटेंस क्राइम ड्रामा, दिलचस्प
'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' एक 12 एपिसोड की अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ है जिसमें एक हताश पिता का सफ़र दिखाया जाएगा जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अभिषेक बच्चन, निथ्या मेनन, अमित साध स्टारर इस वेब सीरिज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी दिलचस्प है।
अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित, ऑल-न्यू साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन डिजिटल ऑन-स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं। फैंस को अभिषेक की इस डेब्यू ड्रामा का बेसब्री से इंतजार है।

अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। निथ्या मेनन भी इस सीरिज के साथ डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। वही, सैयामी खेर भी एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। भारत समेत 200 और देशों के प्राइम सदस्य 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' के सभी 12 एपिसोड 10 जुलाई से हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसे कई भारतीय भाषाओं में देख सकते हैं।
ट्रेलर अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) के सफ़र को दिखाता है, जहां वह और उनकी पत्नी ने अपनी अगवा बेटी सिया के मामले में उलझे हुए हैं। न्याय की खोज में, वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत (अमित साध) मामले का नेतृत्व करते हैं। ट्रेलर देखकर उम्मीद की जा सकती है कि सीरिज में काफी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
अमेज़न प्राइम वीडियो, भारत की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती हैं, ''जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज़ किया है, तब से लोगों को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। हम दर्शकों को इस थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं।"
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











