ब्रीद: इन टू द शैडोज़' ने फैंस को दिया सुनहरा मौका, एक मिस्ड कॉल के जरिए मिलेगा ये तोहफा
दर्शकों को अभिषेक बच्चन, अमित साध और निथ्या मेनन स्टारर अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' ट्रेलर के लाइव प्रीमियर का इंतजार था, लेकिन उनके लिए एक अन्य सरप्राइज इंतज़ार कर रहा था। इस रोमांचक ट्रेलर के जरिये उपयोगकर्ताओं के सामने एक अन्य वीडियो साझा किया गया जिसमें रहस्यमय किडनैपर से एक इंटरैक्टिव मैसेज शामिल था।
अपहरणकर्ता के बारे में जानने की प्रशंसकों की अदम्य उत्सुकता के बारे में निर्माता भलि-भांति जानते थे। और इसी जिज्ञासा को बरकरार रखते हुए, रहस्यमय किडनैपर के साथ बातचीत करने के लिए अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने दर्शकों के लिए एक विशेष एक्टिविटी का इंतज़ाम किया है।

इस अनोखी आकर्षक एक्टिविटी में, किडनैपर ने दर्शकों से उनके साथ एक गेम खेलने के लिए उसे 8080207737 पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहा। जैसे ही उपयोगकर्ताओं ने मिस्ड कॉल दिया, उन्हें किडनैपर से तत्काल कॉल-बैक मिला, जिसमें किडनैपर ने उन्हें एक कोड दिया और उपयोगकर्ताओं से इस पहेली को हल करने के लिए कहा गया। इस एक्टिविटी के परिणामस्वरूप 36,000 से अधिक लोगों ने कॉल किये और कोड क्रैक करने के बाद, उपयोगकर्ता ट्रेलर वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपने कमेंट साझा करते हुए नज़र आये।
यूट्यूब पर बड़ी मात्रा में कमेंट प्राप्त किये गए है और इसमें कोई संदेह नहीं कि उपयोगकर्ताओं ने अपहरणकर्ता के वीडियो के पीछे संदेश को खोजने के लिए अपने दिमाग को खूब दौड़ाया है।
सीरीज़ 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' को 10 जुलाई 2020 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications