अमित साध ने 'ब्रीद इन टू द शैडोज़' में कबीर सावंत 2.0 पर कुछ इस तरह किया था काम!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने 10 जुलाई 2020 में एक शानदार तरीके से ऑल न्यू अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' लॉन्च किया था। मुख्य कलाकारों के सदस्यों द्वारा सराहनीय प्रदर्शन के साथ-साथ ट्विस्ट से भरी एक कहानी को, शो के लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही दुनिया के सभी कोनों से वाहवाही मिलने लगी थी। सीरीज़ के अंत तक, हर कोई बैचेन सांसों से प्रतीक्षा कर रहा था कि आगे क्या होगा, और इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फैंस के अनुमानों की छड़ी लगी हुई है।
इस सीरीज़ के साथ वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत के रूप में अमित साध ने वापसी की है, ऐसे में अभिनेता ने आज इस नए अध्याय में अपने किरदार में वापसी करते हुए, पर्दे के पीछे का वीडियो जारी किया है। इस अध्याय में एक बेजोड़ परफॉर्मेंस के लिए वाहवाही बटोर रहे, शो और कबीर सावंत ने दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

अब एक नए अवतार में नज़र आ रहे इंस्पेक्टर के साथ, वीडियो में अमित ने बताया कि कैसे कबीर सावंत के उस लुक को पाने के लिए उन्हें छह महीने के लिए कड़ी तैयारी करनी पड़ी थी। इसके अलावा, वीडियो से पता चलता है कि प्रतिभाशाली निर्देशक मयंक शर्मा ने अभिनेता को एक पावर पैक्ड ओपनिंग के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसने दर्शकों को उत्सुकता के साथ बांधे रखा था।
अमित सीन में इतने तल्लीन हो गए थे कि जब वह बारिश के दौरान जेल के अंदर एक गुंडे से लड़ रहे थे, तो उन्हें निर्देशक द्वारा कहा गया "कट" भी सुनाई नहीं दिया। इस अकल्पनीय अवतार को अपनाने के लिए अपनी उत्तेजना व्यक्त करते हुए, वीडियो में किरदार को आकार देने की एक झलक साझा की गई है - शांत, मार्मिक, ट्विस्ट से भरपूर और रहस्यमय, जिसने इस अपराध थ्रिलर में एक पेचीदा परत जोड़ने का काम किया है।
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है।
इस सीरीज़ के साथ प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। और साथ ही इस सीरीज़ में निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिका निभा रही है। यह श्रृंखला अब अमेज़ॅन प्राइम पर 200 क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है!


Click it and Unblock the Notifications