..................... Indian Idol 12 winner - Pawandeep Rajan bags the trophy and 25 lakh cash prize | इंडियन आईडल 12 के विजेता बने पवनदीप राजन, जीते 25 लाख रूपये - Hindi Filmibeat

25 साल के पवनदीप राजन बने इंडियन आईडल 12 के विजेता, तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

इंडियन आईडल 12 के विजेता हैं पवनदीप राजन। ये धमाकेदार एलान सुनने के बाद फैन्स काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं। विजेता को 25 लाख रूपये की ईनाम राशि और एक चमचमाती ट्रॉफी पुरस्कार में दी गई है। इसी के साथ विजेता के हाथ आया है म्यूज़िक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट।

पवनदीप के बाद दूसरा स्थान मिला अरूणिता कांजीलाल, तीसरा स्थान सायली कांबले, चौथा स्थान मोहम्मद दानिश, पांचवा स्थान निहाल तौरे और आखिरा स्थान शनमुख प्रिया को मिला।

breaking-pawandeep-rajan-indian-idol-12-winner-breaks-the-biggest-record

गौरतलब है कि 2004 में शुरू हुआ इंडियन आईडल का सीज़न 12, सबसे लंबा सीज़न। ये सीज़न 10 महीनों तक चला और अंत में छह फाईनलिस्ट ने ग्रांड फिनाले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फिनाले पर सभी फाईनलिस्ट के परिवार भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद।

वहीं अगर रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे लंबा ग्रांड फिनाले का इतिहास बनाने के अलावा, इस सीज़न में पवनदीप राजन के एक परफॉर्मेंस ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज़ कमाए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

घंटों पहले उड़ी थी अफवाहें

घंटों पहले उड़ी थी अफवाहें

इससे पहले, घंटों पहले ही अफवाहें उड़ चुकी थीं कि इंडियन आईडल 12 के विजेता पवनदीप राजन हैं। पवनदीप इससे पहले भी द वॉइस इंडिया नाम का शो जीत चुके हैं। पवनदीप को शुरू से ही इंडियन आईडल में काफी पसंद किया गया था। कई बार शो में उनके साथ पक्षपात करने का भी आरोप लगा।

दो विनर की भी अफवाहें

दो विनर की भी अफवाहें

शो में दो विनर होंगे ऐसी भी अफवाहें उड़ी थीं। माना जा रहा था कि चूंकि इस बार तीन लड़के और तीन लड़कियां फाईनल में पहुंच चुकें हैं तो संभव है कि एक लड़का और एक लड़की इस साल के इंडियन आईडल के विजेता घोषित किए जाएं।

फिनाले में जीता दिल

फिनाले में जीता दिल

फिनाले में सोनू कक्कड़ के साथ पहाड़ी लोक गीत चंबा गाकर पवनदीप राजन ने फैन्स का दिल जीत लिया। वहीं कई बड़े सेलिब्रिटी भी यही चाहतें थे कि ये शो, पवनदीप राजन ही जीतें।

आगे का प्लान

आगे का प्लान

पवनदीप ने आज ही एलान किया है कि आगे चलकर वो अपने इंडियन आईडल 12 के ही सह प्रतिभागी, आशीष कुलकर्णी के साथ मिलकर म्यूज़िक डायरेक्टर की जोड़ी बनेंगे। दोनों ने शो के दौरान, कई धुनें बनाईं। पवनदीप ने ये भी कहा कि कुछ हो पाया तो काम ज़रूर करेंगे। आशीष ने तो उन दोनों के नाम की नेम प्लेट भी तैयार कर ली है।

दिया दिल भरने वाला ट्रिब्यूट

दिया दिल भरने वाला ट्रिब्यूट

15 अगस्त के मौके पर 12 घंटे के ग्रांड फिनाले में पवनदीप ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की गुज़ारिश पर कारगिल वॉर हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा को एक दिल भर देने वाला ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने केसरी का गाना तेरी मिट्टी परफॉर्म किया।

छह फाईनलिस्ट और 12 घंटा

छह फाईनलिस्ट और 12 घंटा

गौरतलब है कि इंडियन आईडल ने 15 अगस्त को इतिहास का सबसे बड़ा ग्रांड फिनाले परफॉर्म कर रिकॉर्ड बनाया। दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक पवनदीप राजन, शनमुख प्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, अरूणिता कांजीलाल और निहाल तौरो ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंत में इंडियन आईडल 12 की ट्रॉफी जीतकर --- ने अपना सपना पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X