बिग बॉस ब्रेकिंग: शमिता शेट्टी ने छोड़ा बिग बॉस 15 का घर, एक हफ्ते पहले ही बॉयफ्रेंड राकेश ने कहा अलविदा
बिग बॉस 15 में पिछले हफ्ते अफसाना खान और राकेश बापट के घर से जाने के बाद अब खबर है कि शमिता शेट्टी ने भी बिग बॉस का घर छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि शमिता शेट्टी को मेडिकल सुविधाओं की सख्त ज़रूरत थी जो घर में रहकर नहीं पूरी की जा सकती थीं। इसलिए उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा।
माना जा रहा है कि ईलाज के बाद जल्दी ही शमिता शेट्टी की घर में वापसी हो सकती है। गौरतलब है कि शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट को भी घर से विदा लेनी पड़ी थी।

राकेश बापट को रात अचानक पेट में तेज़ दर्द शुरू हुआ जिसके बाद उन्हें पथरी के ईलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो ईलाज पूरा होने के बाद राकेश भी घरवापसी करेंगे। अब देखना ये है कि शमिता और राकेश एक साथ घरवापसी करते हैं या फिर अलग अलग। गौरतलब है कि शो में रोज़ लोगों के बीच ईक्वेशन बन रहे हैं और बिगड़ रहे हैं।
हाल ही में शमिता और नेहा के बीच भी प्रतीक को लेकर कहा सुनी हुई जो काफी लंबी चली और दोनों एक दूसरे पर गुस्सा करती नज़र आईं। शमिता नेहा से नाराज़ थीं कि नेहा ने शमिता को छोड़कर प्रतीक का साथ देेने की सोची।

खूब हुई तारीफ
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच एक बड़ा झगड़ा हुआ जहां शमिता ने गुस्से में अफसाना खान को पागल कह दिया। इसके बाद अफसाना ने अपना संतुलन और संयम दोनों खो दिया। अफसाना ने हाथ में चाकू लिया और उसे हवा में चलाने लगीं जिसके बाद उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। हालांकि, अफसाना, घर के बाहर, शमिता और राजीव को लिए बिना नहीं जाना चाहती थीं।

शमिता शेट्टी को सलमान खान से मिला हिंट
पिछले हफ्ते के वीकेंड का वार पर सलमान खान, एक बार फिर शमिता शेट्टी की टांग खींचते दिखाई दिए थे। सलमान खान ने बताया कि ऐसा लगता है कि ये बक्घिंगम पैलेस है जहां पर शमिता शेट्टी रह रही हैं। और इस घर की दूसरी महारानी हैं तेजस्वी। ये दोनों महारानियां जो भी कहती हैं, वो सारे लड़के चुपचाप सुनते हैं और करते हैं।शमिता ने पहले तो इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।फिर सलमान ने कैमरा कट करने को कहा और टीम से गुज़ारिश करते हुए कहा कि वो थोड़ी देर ब्रेक लेंगे और पानी पीने लगे। इस बीच शमिता ने सलमान से उनकी बात का मतलब पूछा।

गुस्से में फट पड़ीं शमिता शेट्टी
शमिता ने सलमान से पूछा कि वो बार बार बक्घिंगम पैलेस क्यों बोल रहे हैं। कौन सी रानी झाड़ू, पोंछा बरतन करती है। शमिता ने सलमान पर ये भी आरोप लगाया कि वो जब बार बार ऐसा कह रहे हैं तो बताएं कि वो कहां गलत जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो बहुत ही sophisticated नज़र आ रही हैं। सलमान ने शमिता से पूछा कि sophisticated दिखने में दिक्कत क्या है। लेकिन शमिता तब तक फट चुकी थीं। उन्होंने साथियों पर भी इसका बिल फाड़ा।

सलमान खान ने की थी तारीफ
इससे पहले, जब अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को बेवजह गलत चीज़ें बोलीं तो शमिता ने अपना संयम बनाए रखा और पलट कर कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो मर्यादा के बाहर हो। इस बात के लिए दर्शकों के साथ ही सलमान खान ने भी शमिता की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने अफसाना को डांट लगाते हुए ये एहसास दिलाने की कोशिश की थी शमिता आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है।

क्यों आईं बिग बॉस के घर
शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के ही एक एपिसोड में बताया कि उनका बिग बॉस में आने का कारण ही राज कुंद्रा हैं। शमिता ने बताया कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वो मीडिया और सोशल मीडिया में उड़ रही बातों और अफवाहों से काफी परेशान थीं। ये सारी बातें उन्हें प्रभावित कर रही थीं। ऐसे में शमिता ने बिग बॉस के घर में जाने का फैसला ले लिया। वैसे भी शमिता पहले ही बिग बॉस के घर में जाने का कमिटमेंट कर चुकी थीं।

घर में उड़ा था मज़ाक
बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी की उम्र का मज़ाक उड़ाया। बिग बॉस ओटीटी के घर में भी अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी की उम्र का मज़ाक उड़ाते हुए बताया था कि उनका मां और शमिता की उम्र एक ही है। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर शमिता का साथ दिया था। करण कुंद्रा ने जब शमिता की उम्र पर ताना मारा तो घर के बाहर शमिता की मां ने अपनी बेटी के लिए स्टैंड लिया और उम्मीद की थी कि सलमान खान इस मुद्दे को उठाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











