..................... Bigg Boss 15 to go off air due to low TRP's despite Salman Khan's 500 crore fee | बेहद कम टीआरपी की वजह से ऑफ एयर होने जा रहा है बिग बॉस 15 - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 15 को झटका, सलमान खान ने ली 500 करोड़ फीस पर नहीं मिली टीआरपी, ऑफ एयर होगा शो

बिग बॉस 15 का ये सीज़न लगातार दर्शकों का निशाना बना हुआ है। कभी नकली लव एंगल को लेकर तो कभी बोरिंग प्रतिभागियों को लेकर। अब खबरों की मानें तो लगातार नए ट्विस्ट और दिलचस्प टास्क और उससे भी शानदार मेहमान लाने के बावजूद, बिग बॉस 15 को टीआरपी नहीं मिल पाई है और अब शो को समय से पहले ऑफ एयर किए जाने का प्लान है।

बिग बॉस का ये सीज़न, बिग बॉस ओटीटी के बाद शुरू हुआ और सलमान खान ने ये सीज़न करने के लिए तगड़ी फीस ली है। कहीं सलमान खान की फीस 450 करोड़ बताई गई है तो कहीं 500 करोड़। लेकिन इतनी तगड़ी फीस के बाद, सलमान इस बार शो के लिए टीआरपी नहीं बटोर पाए।

breaking-buzz-bigg-boss-15-to-go-off-air-due-to-low-trp-s-despite-salman-khan-s-500-crore-fees

शो की थीम से लेकर टास्क तक हर चीज़ पर बढ़ाकर खर्च किया गया लेकिन फिर भी बिग बॉस टीआरपी चार्ट्स पर कहीं नज़र नहीं आ पा रहा है। या तो लोग ओटीटी के बाद अब बिग बॉस देखकर पक चुके हैं या फिर इस साल पॉपुलर प्रतिभागी ना होने के कारण दर्शकों को शो में दिलचस्पी नहीं बन पाई है।

लगातार मिली वार्निंग

लगातार मिली वार्निंग

दिलचस्प है कि इस साल सलमान खान ने लगातार शो के प्रतिभागियों को हिंट भी दिए और वार्निंग भी। कभी माईशा - ईशान को केवल लव एंगल पर फोकस करने के लिए टोका तो कभी तेजस्विनी और शमिता को घर की महारानी की तरह बर्ताव करने पर हिंट दिया। कभी उन्होंने प्रतीक के खेल की तारीफ करते हुए उनकी हौसला अफज़ाई की तो कभी गलत जाने पर करण कुंंद्रा को सही ट्रैक पर लाने की कोशिश। लेकिन सलमान खान की हर कोशिश इस बार विफल रही।

घर में हुई वाईल्ड कार्ड एंट्री

घर में हुई वाईल्ड कार्ड एंट्री

गौरतलब है कि घर में माहौल और शो का मिज़ाज़ बदलने के लिए बिग बॉस ओटीटी के दो प्रतिभागियों नेहा भसीन और राकेश बापट को शो में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागियों के तौर पर एंट्री मिली। नेहा भसीन ने अपने जनम जनम के साथी प्रतीक के साथ बहसबाज़ी और झगड़े के साथ थोड़ा कंटेंट देने की भी कोशिश की लेकिन बिग बॉस के दर्शकों को इसमें से कुछ रास नहीं आया।

बन रहा था लव एंगल

बन रहा था लव एंगल

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट का लव एंगल काफी ध्यान खींच ले गया था। इसलिए बिग बॉस 15 में इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की गई और राकेश - शमिता को एक खास डेट पर भेजा गया। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो कल रात स्टोन के तेज़ दर्द की वजह से राकेश को अस्पताल भेजा गया और उन्हें शो से विदा लेना पड़ा है। अब देखना है कि राकेश शो में वापस आते हैं या नहीं।

नए टास्क में हुई बहसबाज़ी

नए टास्क में हुई बहसबाज़ी

घर में बनाए गए नियमों का बार बार उल्लंघन करने पर बिग बॉस ने घरवालों से सारा राशन ले लिया। इसके बाद एक टास्क रखा गया जिसमें से थोड़ा थोड़ा राशन जीता जा सकता था। इस टास्क के दौरान भी नियमों का उल्लंघन करते हुए शमिता अंग्रेज़ी में बात करती रहीं और अफसाना सोती रहीं, जिसके बाद वापस सारा राशन ले लिया गया। इस बात से घर में विस्फोट हुआ और जय भानुषाली, शमिता और अफसाना पर फट पड़े।

अफसाना ने भी छोड़ा शो

अफसाना ने भी छोड़ा शो

अफसाना खान, काफी ज़्यादा ट्रिगर होती दिखाई दीं। इसके बाद वीआईपी टास्क के दौरान, उनके ही दोस्त - उमर रियाज़, तेजस्विनी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अफसाना को गेम से बाहर कर दिया और ये झटका अफसाना नहीं सह पाई। अफसाना ने खुद को चाकू से घायल करने की कोशिश की जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर छोड़कर जाने का आदेश दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अफसाना खान अब बिग बॉस का घर छोड़ चुकी हैं।

एक और लव एंगल

एक और लव एंगल

वहीं शो में एक और लव एंगल शुरू हुआ तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच जिसे कुछ लोग नकली कह रहे हैं तो कुछ को ये पसंद आ रहा है। लेकिन फिलहाल कोई भी चीज़ बिग बॉस को वो नहीं दे पा रही जिसकी इस शो को ज़रूरत है - टीआरपी। और इसी कारण से रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस समय से पहले ऑफ एयर कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X