ब्रेकपॉइंट: लिएंडर पेस और महेश भूपति की ब्रोमांस से ले कर ब्रेकअप की कहानी जल्द ही ज़ी5 पर होगी रिलीज़!

भारत के टेनिस स्टार महेश भूपति और लिएंडर पेस पर बनी सीरीज 'ब्रेकपॉइंट' अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है, जिसका जल्द ही ज़ी5 पर प्रीमियर होगा। सभी उपलब्धियों के अलावा उनका सफ़र और सबसे सफल युगल टीम के रूप में उनका सफ़रनामा इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा।

लिएंडर पेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और टेनिस से जुड़ा एक जाना-माना नाम हैं। खेल में उन्हें मिले सम्मान से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन जो बात अनकही रह गई वह थी महेश भूपति के साथ उनका 'ब्रेकपॉइंट', जो खुद एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं।

Break Point news poster

यह टेनिस डबल जोड़ी भारत का गौरव थी और उनका ब्रोमेंस कुछ ऐसा था जिसके बारे में दुनिया भर में सभी ने प्रशंसा की थी। पेस और भूपति.. दोनों ने अपने करियर में 8 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जबकि कई वर्षों तक टेनिस सर्किट पर प्रमुख नाम रहे हैं। वे भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी हैं जो इस खेल को अपनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में सफल रहे हैं।

लिएंडर और महेश वर्ष 1999 में सभी चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल टीम थी। ऐसा कारनामा 1952 के बाद पहली बार हो रहा था। लेकिन फिर किस बात ने उन्हें अलग कर दिया? ज़ी5 की जल्द आने वाली सीरीज 'ब्रेकपॉइंट' में इन सभी का खुलासा किया जाएगा।

अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, यह ज़ी5 ओरिजिनल जल्द ही प्रीमियर की जाएगी।

'ब्रेक पॉइंट' के निर्देशन पर बात करते हुए, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी ने एक संयुक्त बयान में कहा, "ज़ी5 जैसे घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की एक श्रृंखला को स्क्रीन पर लाना बहुत अच्छा है। महेश भूपति और लिएंडर जैसे आइकन के साथ काम करना अद्भुत रहा है और उनकी अनकही कहानी को पर्दे पर लाना एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा संजो कर रखेंगे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X