ब्रालैस उर्फी जावेद ने बनाई कीबोर्ड की ब्रा और नीचे तो हसीना ने हद ही करदी, लोग बोले- आगे का काम इस सिस्टम पर

Urfi Javed Computer Dress: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद एक बार फिर से हर किसी की सोच से परे नया लुक क्रिएट कर आई हैं। उर्फी जावेद ने अपने नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर ड्रॉप कर दिया है। उर्फी का ये फैशन एक्सपेरिमेंट देख लोग अपना सिर पकड़ रहे हैं।
उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना के हाथ कंप्यूटर लग गया है और अब उर्फी ही कंफ्यूटर बनकर घूम रही हैं। खैर ये तो पक्का है कि हर दिन कंप्यूकर और लैपटॉप पर काम करने वाले भी इस लुक की कल्पना नहीं कर सकते थे। उर्फी जावेद ने जहां कीबोर्ड को टॉप की जगह पहनकर अपने एसेट्स को कवर किया है तो वहीं कीबोर्ड की कीज को निकालकर उसका ट्राउजर्स तैयार किए हैं।
उर्फी के इस हाईली इमेजिनेटिव और क्रिएटिव लुक को सोशल मीडिया यूजर्स का काफी प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही तमाम लोग उर्फी के इस लुक पर दिल खोलकर लाइक की बरसात कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उर्फी की क्रिएटिविटी और डेयरिंग अंदाज की तारीफें कर रहे हैं।
कमेंट सेक्शन एक से बढ़कर एक दिलचस्प कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है। तमाम लोगों का कहना है कि वो उर्फी नाम के इस कीबोर्ड पर ही टाइपिंग करना चाहते हैं। तो वहीं अधिकतर लोग उर्फी के दिमाग की उपज को सलाम ठोक रहे हैं। उर्फी का ये वीडियो देखने के बाद साफ है कि हसीना ही नजर दिन भर में जिस भी चीज पर पड़ती है उसमें उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी नई ड्रेस ही दिखाई देती है।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications