देर रात पार्टी करने निकलीं सौंदर्या ने बोल्ड लुक में पार की हदें, अब्दु रोजिक के साथ करती दिखी ऐसी हरकतें

Bigg Boss Party Videos: बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर आ चुके हैं। घर से बाहर आने के बाद कंटेस्टेंट्स की पार्टी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शनिवार रात फिर से एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी से सौंदर्या शर्मा का लुक सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। पार्टी में सौंदर्या हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही सौंदर्या और अब्दु रोजिका की मस्ती का वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
पहले बात करते हैं सौंदर्या शर्मा के लुक की। सौंदर्या इस दौरान ब्लैक कलर के शॉर्ट और क्लिवेज रिवीलिंग गोल्डन टाइट टॉप में काफी बेबाक लुक में नजर आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस मे अपने इस लुक को गोल्डन अपर के साथ टीम अप किया था। यहां देखिए सौंदर्या का ये बिंदास लुक।
वहीं इसके साथ ही सौंदर्या का एक और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। सौंदर्या इस दौरान अब्दु रोजिक के साथ जमीन पर बैठ बैठकर खूब मस्ती करती दिखाई दे रही थीं।
इसके साथ ही सौंदर्या और अब्दु एक साथ डांस करते और मस्ती करते भी दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर सौंदर्या और अब्दु के ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बता दें, सौंदर्या शर्मा बिग बॉस में काफी लंबे समय तक रही थीं. वह टॉप 6 में शामिल होने से पहले ही शो से बाहर हो गईं. शो में उनका नाम गौतम विज के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर खूब चर्चा में रहा था. दोनों कैमरे के सामने खुलकर रोमांस करते दिखे थे, लेकिन शो से एविक्शन के बाद दोनों अब तक साथ नजर नहीं आए हैं. शो में रहने के दौरान दोनों पर फेक लव स्टोरी दिखाने के आरोप भी लगे थे.


Click it and Unblock the Notifications