..................... BR chopra Mahabharata actor abhimanyu aka mayur raj verma become millionaire businessman - Hindi Filmibeat

कभी 'महाभारत' में 'अभिमन्यु' बनकर लूटी थी लाइमलाइट, अब विदेश में करोड़पति बिजनेसमैन बन चुका है ये एक्टर

Mayur Raj Verma As Abhimanyu In Mahabharata: 80 के दशक में टेलीकास्ट हुई महाभारत आज के वक्त में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस महाभारत सीरियल के एक-एक किरदार ने लोगों के बीच में एक गहरी छाप छोड़ी। इसमें भीष्म पितामह और अर्जुन जैसे किरदार निभाने वाले एक्टर्स काफी चर्चा में आए।

Mayur Raj Verma As Abhimanyu In Mahabharata

लेकिन आज हम आपको बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं। जो अभी के समय पर करोड़ों के बिजनेस के मालिक बन चुके हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन एक्टर के बारे में बताएंगे।

महाभारत का अभिमन्यु बन चुका है करोड़पति बिजनेसमैन

तकरीबन चार दशक पहले टेलीकास्ट होने वाली महाभारत में अभिनेता मयूर राज वर्मा ने अभिमन्यु का किरदार निभा कर लोगों के बीच में एक खास लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काफी काम किया और फेमस हुए। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु के किरदार से मिली।

लेकिन बाद में मयूर वर्मा अपने परिवार के साथ में इंग्लैंड में जाकर शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने एक्टिंग से पूरी तरीके से नाता तोड़ दिया था। इसके बाद में उन्होंने विदेशी जमीन पर रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू किया और इसका नाम इंडियाना रेस्टोरेंट रखा। रेस्टोरेंट को वह अपनी पत्नी नूरी के साथ में चलाते हैं। जिसका सालाना का टर्नओवर करोड़ों में होता है।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मयूर अभी के वक्त में करोड़पति बन चुके हैं और विदेश में अपने परिवार के साथ में रहते हैं। जहां वह खूब पैसे भी कमाते हैं और एक बिजनेसमैन भी बन चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं जो इंग्लैंड में ही पढ़ाई कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में आ चुके हैं नज़र

सिर्फ महाभारत ही नहीं बल्कि बाल कलाकार के तौर पर मयूर राज वर्मा ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। उत्तर से 80 के दशक में वह मास्टर मयूर के नाम से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाया है। इसमें लावारिस, शराबी और मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा मयूर धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के बचपन का किरदार भी अदा कर चुके हैं।

Read more about: br chopra mahabharata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X