..................... बॉयफ्रेंड आदिल खान ने राखी सावंत को जन्मदिन पर दिया गोल्ड का मोबाइल फोन देखिए वीडियो ।Boyfriend Adil Khan gifted gold mobile phone to Rakhi Sawant birthday watch video - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant को BF आदिल ने डब्बे में रख के दे दी ऐसी चीज, लोग बोले- बच्चे को लूट लिया

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बिग बॅास फेम राखी सावंत ने 25 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बार उनका जन्मदिन ब्वॅायफ्रेंड आदिल खान ने बेहद खास बना दिया है। उन्होंने राखी को जन्मदिन पर बेहद खास गिफ्ट दिया है। जिस पर उनके फैंस आदिल की दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं। रितेश के बाद जब राखी ने यह सभी के सामने रखा कि आदिल को वह डेट कर रही हैं। तो कई लोगों का मानना था कि उनका यह रिश्ता भी केवल फेम पाने और चर्चा में रहने के लिए है। लेकिन जिस तरह आदिल खान अपनी राखी को जन्मदिन पर सरप्राइज दिया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है।

राखी सावंत ने अपने जन्मदिन का केक आदिल के साथ कट किया। जब बारी गिफ्ट की आयी तो देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। आदिल ने राखी को बर्थडे पर गोल्ड का मोबाइल दिया है। सोशल मीडिया पर राखी के केक कटिंग वीडियो के साथ गिफ्ट का वीडियो सामने आया है। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी को मिला गोल्ड मोबाइल

राखी को मिला गोल्ड मोबाइल

44 साल की राखी का यह वीडियो सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। राखी इस वीडियो में कार की बोनट पर केक काट रही हैं। फिर वह आदिल को केक खिलाती हैं। केक खाने के बाद आदिल , राखी को हग और किस करते हैं। फैंस इस वीडियो पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। दूसरी तरफ राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोल्ड मोबाइल का वीडियो भी शेयर किया है।

फैंस ने बोला- राखी खुश रहो

फैंस ने बोला- राखी खुश रहो

इस वीडियो में दिख रहा है कि राखी सावंत के पास एक खूबसूरत बॉक्स है। जो कि सुनहरा दिखाई पड़ रहा है। इस बॉक्स के भीतर एक मोबाइल है। जो कि गोल्ड का बताया जा रहा है। फैंस ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि राखी खुश रहिए।

6 साल छोटे बॅायफ्रेंड को डेट कर रही हैं राखी

6 साल छोटे बॅायफ्रेंड को डेट कर रही हैं राखी

वहीं आदिल और राखी की जोड़ी को भी बधाई दी है। गौरतलब है कि राखी सावंत का नाम कई लड़कों के साथ जुड़ा है। राखी इन दिनों आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। जो कि उनसे 6 साल छोटे हैं।

राखी सावंत के बॅायफेंड की लिस्ट

राखी सावंत के बॅायफेंड की लिस्ट

इसके पहले आदिल ने बिग बॅास 15 में रितेश को सामने लाकर राखी ने अपने पति से सभी को मिलवाया। बिग बॅास के घर में उनका यह रिश्ता टूट गया। राखी सावंत ने दीपक कलाल के साथ भी रिश्ता और शादी करने की खबरें उड़ाई थीं।

राखी ने मारा था थप्पड़

राखी ने मारा था थप्पड़

साल 2009 में राखी का स्वयंवर हुआ था। राखी ने इलेश पारुंजवालाको हमसफर बनाया। यह रिश्ता भी टूट गया। अभिषेक अवस्थी के साथ राखी ने नच बलिए का हिस्सा बनीं। दोनों का अफेयर भी रहा। लेकिन राखी ने सभी के सामने अभिषेक को थप्पड़ मारा और रिश्ता खत्म हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X