..................... बिग बॉस 14 में अश्लीलता की हदें पार! ट्विटर पर यूजर्स ने की बहिष्कार की मांग-#BoycottBB14 Boycott Bigg Boss 14 Trends People Call It An Adult Show as Nikki Tamboli, Pavitra Punia boldness - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 14 में अश्लीलता की हदें पार! ट्विटर पर यूजर्स ने की बहिष्कार की मांग-#BoycottBB14

बिग बॉस 14 के शुरू होते ही विवाद भी शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने बिग बॉस 14 के बॉयकॉट की मुहिम शुरू की है। बिग बॉस 14 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शो पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं, जिन्हें बिग बॉस 14 में हिस्सा ले रहीं रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, पवित्रा पुनिया, जैस्मिन भसीन को अपनी अदाओं से इंप्रेस करना है।

इस एपिसोड में बिग बॉस 14 में हिस्सा ले रही महिला प्रतिभागियों के पास सिद्धार्थ को रिझाने और इंप्रेस करके इम्यूनिटी पाने का एक मौका दिया गया है। इस मौके के लिए लड़किया सिद्धार्थ के साथ फ्लर्ट करते हुए रेन डांस कर रहे हैं। इस प्रोमो पर कई यूजर्स ने कलर्स टीवी के रियलिटी शो को निशाना पर लेते हुए इसे बैन करने की मांग की है।

बिग बॉस का यह प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कई क्लिप भी वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखकर यूजर्स का कहना है यह भारतीय टीवी का सबेस अश्लील प्रोग्राम है। कई लोग इस प्रो को देखने के बाद शो को अश्लील और चीप बताते हुए बिग बॉस 14 को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X