बॉक्सर टायसन जल्द दिखेंगे बिग बॉस के घर में

इस बार बिग बॉस के घर में रह रहे मेहमान ज्यादा चर्चा में नहीं है पूजा बेदी और शक्ति कपूर के अलावा कुछ ही लोग हैं जिनके बारे में दर्शक अच्छी तरह से जानते हों। उन्हें अब इन चेहरों में कोई दिलचस्पी नहीं रही। इतने दिन बित जाने के बाद भी इस घर में कोई नया हंगामा भी नहीं खड़ा हुआ है। दर्शक भी बिल्लीयों की लड़ाई देख देख कर बोर हो चुके हैं।
अब जल्द ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खिंचने के लिए बिग बॉस के प्रायोजक इस घर में नये मेहमान को बुलाने वाले हैं हो सकता है अगली इंट्री बॉक्स टायसन की हो। ऐसे में हम इस घर में रह रहे लोगों से बस यही कहना चाहते हैं कि अगर आप लोग इसी तरह बॉक्सर के आने के बाद भी लड़ते रहे तो हो सकता है कि आप सबको किसी सहारे की जरूरत पड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











